
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने ट्वीट कर प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, बजरी माफियाओं की गुंडागर्दी एवं अन्य बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने ट्वीट किया कि, हे जादूगर, कैसा तेरा जादू रे, जनता त्रस्त, अपराधी मस्त और सरकार अस्त व्यस्त, माफिया राज ने प्रदेश में हाहाकार मचा रखा है, बजरी माफिया, ड्रग माफिया, ब्याज माफिया अन्य सभी तरीके के अपराध राजस्थान में चरम पर हैं, क्या ऐसा ही प्रदेश हमने हमारे अपनों एवं बच्चों के लिए चाहा था।
पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश की कानून व्यवस्था की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा तो करते हैं, लेकिन कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने में विफल साबित हो रहे हैं। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved