
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने दो पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित शख्सियतों को राज्य सभा सदस्य के तौर पर नामित किया है। इनमें वातावरण प्रेमी पद्मश्री संत बलबीर सिंह सींचेवाल (Sant Balbir Singh Seechewal) और पंजाबी कल्चर से संबंधित पद्मश्री विक्रमजीत सिंह साहनी (Padmashree Vikramjit Singh Sahni) का नाम शामिल है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने इसकी घोषणा की। शुक्रवार को सीएम भगवंत मान ने शाहकोट के गांव सीचेवाल में संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने संत सीचेवाल के कामों की जमकर तारीफ की थी। इसके बाद से ही संत सीचेवाल के नाम पर मुहर लगने की चर्चाएं शुरू हो गई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved