img-fluid

Punjab: लुधियाना के माछीवाड़ा कस्बे में कांग्रेस ब्लॉक प्रधान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

March 30, 2026

लुधियाना। पंजाब (Punjab) में सनसनीखेज वारदात में कांग्रेस ब्लॉक प्रधान (Congress Block Chief) की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। लुधियाना (Ludhiana) के माछीवाड़ा कस्बे (Machhiwara town) के गांव तखरां के बस स्टैंड पर कांग्रेस ब्लॉक प्रधान (Congress Block Chief) परमिंदर तिवारी की हत्या हुई। रविवार शाम 6:30 बजे ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवारी तक्खरां से हाडियां रोड पर बने क्वार्टर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। अचानक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात लोग आए, जिनमें से एक ने हाथ में पकड़ी कुल्हाड़ी से उनके सिर पर कई वार किए। इस जानलेवा हमले में परमिंदर तिवारी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। उनके कान और सिर पर गंभीर चोट लगी। हमलावर मोटरसाइकिल पर मालवा चौक की तरफ भाग गए। खून से लथपथ अध्यक्ष परमिंदर तिवारी को माछीवाड़ा अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया। लुधियाना फोर्टिस अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ​दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई।


  • परमिंदर तिवारी पर हमला करने के बाद बाइक सवार अज्ञात हमलावर जाते समय घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी मालवा चौक में फैंक गए। यह कुल्हाड़ी पूरी तरह खून से सनी हुई थी। यहां तक कि तिवारी के सिर के मांस के टुकड़े भी घटना स्थल पर बिखरे पड़े थे। घटना की जानकारी मिलते ही माछीवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच की। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। चश्मदीदों के मुताबिक घटना स्थल पर मौजूद दुकानें बनी हुई हैं और वे अपने काम में व्यस्त थे। अचानक उन्हें बाहर चीखने की आवाज सुनाई दी और एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठे ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवाड़ी के सिर पर लगातार कुल्हाड़ी से वार कर रहा था और घटना को अंजाम देने के बाद वे मौके से भाग गए। हमले के वक्त तिवारी फोन पर बात कर रहे थे और हमलावरों ने उन्हें संभलने का मौका नहीं दिया। परमिंदर तिवारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा ​वड़िंग के करीबी थे। उनकी मौत से कांग्रेस में शोक और आक्रोश है।

    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बोले- कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर
    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने पार्टी नेता की हत्या पर आक्रोश जताते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला है। घटना की सूचना मिलने पर वह लु​धियाना के फॉर्टिस हॉ​स्पिटल पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि माछीवाड़ा साहिब से हमारे ब्लाक अध्यक्ष परमिंदर तिवारी की दिनदहाड़े हत्या की खबर से गहरा सदमा व शोक हुआ है। वह कांग्रेस परिवार के कर्मठ और दिग्गज नेता थे और उनकी कमी हमेशा रहेगी। इस दुखद समय में परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर से बदतर होती जा रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार अभी भी नींद सो रही है। दुख की बात है कि कोई भी, कैसे भी मारा जाता है और पुलिस-प्रशासन बस हाथ पर हाथ धरे बैठा रहता है।

    Share:

  • 5 अप्रैल से शुरू हो सकती है शारजाह फ्लाइट

    Mon Mar 30 , 2026
    एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की बुकिंग, सप्ताह में 4 दिन होगा संचालन, युद्ध के चलते 28 फरवरी से बंद है फ्लाइट इन्दौर। इंदौर से शारजाह के बीच 28 फरवरी से बंद एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 5 अप्रैल से दोबारा शुरू हो सकती है। एयरलाइंस ने इसके लिए अपनी वेबसाइट पर बुकिंग शुरू कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved