img-fluid

पंजाब : कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर सुबह-सुबह ED की छापेमारी, 20 गाड़ियों में पहुंचे अफसर

May 09, 2026

नई दिल्ली. पंजाब (Punjab) के कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के घर ईडी (ED) ने सुबह-सुबह छापेमारी (Raids) की है. ईडी के अधिकारी करीब 20 गाड़ियों में पहुंचे. संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 आवास पर ईडी ने छापेमारी की. जानकारी के मुताबिक सुबह 7:25 बजे रेड की कार्रवाई शुरू हुई.

सुरक्षा के लिए करीब तीन दर्जन CIA और SF जवान तैनात किए गए. वहीं इसे लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सासंद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी का सुपारी किलर ईडी आज फिर पंजाब पहुंच गया है. सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी शुरू हो गई है. संजय सिंह ने कहा दो-तीन दिन तमाशा चलेगा, फर्ज़ी खबरे चलेंगी, सुपारी किलर वापस चले जायेंगे. फिर मालिक के द्वारा उनको नया टास्क दिया जायेगा.


  • संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आगे कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार को बदनाम करने के लिए, पंजाब की जनता का काम रोकने के लिए और कितने हथकंडे अपनाओगे मोदी जी?

    वहीं, इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ईडी की छापेमारी को लेकर एक्स पर लिखा कि आज फिर बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है. एक साल में यह तीसरी बार है जब बीजेपी की ईडी उनके घर आई है, और एक महीने में दूसरी बार. फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला.

    भगवंत मान ने लिखा मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है; औरंगजेब भी इसे झुका नहीं पाया था. यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया, इसलिए पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा. पंजाब, ईडी और बीजेपी के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा.

    ईडी की छापेमारी
    ईडी, पीएमएलए, 2002 के तहत संजीव अरोरा और उनके सहयोगियों से संबंधित 4 परिसरों पर तलाशी अभियान चला रही है. यह तलाशी चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में की जा रही है. इनमें संजीव अरोरा का मंत्री पद के लिए आवंटित आधिकारिक आवास भी शामिल है. ईडी ने दिल्ली, गुड़गांव और चंडीगढ़ में हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के कार्यालय परिसर और संजीव अरोरा के घर सहित 5 परिसरों पर छापेमारी की.

    ईडी ने संजीव अरोरा द्वारा अपनी कंपनी के माध्यम से किए गए बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले का पता लगाया था, जिसमें 100 करोड़ रुपये से अधिक के मोबाइल फोन की फर्जी जीएसटी खरीद और उसके बाद दुबई से भारत में अवैध धन के राउंड ट्रिप निर्यात शामिल थे.

    Share:

  • कपिल शर्मा की कॉमेडी का इंटरनेशनल क्रेज, पाकिस्तान में लगातार 13 हफ्तों से टॉप-10 में शो

    Sat May 9 , 2026
    नई दिल्ली। कॉमेडी की दुनिया(world of comedy) में कपिल शर्मा(Kapil Sharma) का जलवा सिर्फ भारत (India)तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी उनका शो जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show)लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। खास […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved