img-fluid

Punjab: अवैध खनन को लेकर मंत्री मीत हेयर पर गिरी गाज, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने छीना खनिज विभाग

November 21, 2023

 

 

चंडीगढ़। एक बड़ी खबर पंजाब कैबिनेट [punjab cabinet] को लेकर आ रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान [Chief Minister Bhagwant Mann] ने अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करते हुए दो मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर [Gurmeet Singh Meet Hai] खनिज विभाग [Mineral Department] सहित दो विभाग वापस ले लिए गए हैं। अब खनिज विभाग कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ा माजरा [ Chetan Singh Jauda Majra] को सौंप दिया गया है। इसी तरह से एक और अन्य विभाग मीत हेयर से वापस ले लिया गया है।

 


 

मीत हेयर के पास कुल 3 विभाग थे, जिनमें से 2 विभाग वापस लिए गए हैं। वहीं जौड़ा माजरा के पास 7 विभाग सौंपकर उनकी जिम्मेदारी और बढ़ा दी गई है। सिर्फ खेल एवं युवा विभाग ही गुरमीत मीत हेयर के पास रहेगा, बाकी विभागों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री मान के पास विज्ञान, तकनीक और पर्यावरण मंत्रालय रहेगा।

– इसलिए छीना खनिज विभाग

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अवैध खनन को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान विपक्षी पार्टियों के निशाने पर हैं। हाल ही में प्रर्वतन निदेशालय यानी ईडी द्वारा पंजाब में जब्त की गई जमीन पर खनन माफिआयों द्वारा अवैध खनन किए जाने की खबरों से बवाल मच गया है और न सिर्फ खनिज विभाग के मंत्री मीत हेयर पर खनन माफियाओं से सांठगांठ के आरोप लग रहे थे, बल्कि आम आदमी पार्टी की सरकार की कार्यशैली को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे थे। ऐसे में मुख्यमंत्री मान को खनिज मंत्री मीत हेयर से यह विभाग छीनने के अलावा कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था।

– खेलों पर ज्यादा फोकस
बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार खेलों पर ज्यादा फोकस करना चाहती है, जिसके चलते मीत हेयर के विभागों में कटौती की गई है और सिर्फ खेल एवं युवा विभाग ही उनके पास रखा गया है, ताकि राज्य में खेलों को प्रोत्साहित किया जा सके।

Share:

  • पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, अचानक बदले इन दो मंत्रियों के विभाग

    Tue Nov 21 , 2023
    चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) में मंगलवार को दो मंत्रियों को विभागों का दोबारा आवंटन किया गया। कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह (Cabinet Minister Chetan Singh) को एक और विभाग की जिम्मेदारी देकर और शक्तिशाली बनाया गया है। उनके पास अब खान एवं भूतत्व विभाग की जिम्मेदारी भी होगी। पहले यह विभाग गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh) मीत हेयर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved