img-fluid

पंजाब : भारतीय सीमा में घुसा पाक नागरिक गिरफ्तार

February 05, 2021

चंडीगढ़ । बीएसएफ ने शुक्रवार तड़के सर्च ऑपरेशन के दौरान गुरदासपुर के निकट सीमावर्ती क्षेत्र से पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


  • जानकारी के अनुसार गुरदासपुर के कलानौर में बीएसएफ की 89 बटालियन के जवान बीओपी मेतला क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जवानों ने भारतीय सीमा में आने वाले गांव हरवाल पोल्ट्री फार्म के निकट एक संदिग्ध को घूमता देखा। पकड़े गए युवक की शिनाख्त पाकिस्तान के नारोवाल जिला के गांव भूरेवाल निवासी शाबाद खान के रूप में हुई है।

    पूछताछ में पता लगा है कि उक्त व्यक्ति पाकिस्तान सीमा पर बहते रावी दरिया के रास्ते भारतीय सीमा में आ गया। आरोपी से किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

    Share:

  • 26 January Violence : 13 मामलों की स्‍पेशल जांच, दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 43 पर हो चुकी है FIR

    Fri Feb 5 , 2021
    नई दिल्‍ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्‍टर मार्च के दौरान देश की राजधानी दिल्‍ली के कई हिस्‍सों में व्‍यापक पैमाने पर हिंसा हुई थी। उपद्रवी लाल किला परिसर में भी घुस गए थे। केंद्र ने दिल्‍ली हाई कोर्ट को बताया कि इस मामले में अब तक 43 FIR दर्ज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved