मास्को (moscow)। यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) अब और पड़ोसियों को धमकाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने NATO यानी नॉर्थ एटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (North Atlantic Treaty Organization) के सदस्य बने फिनलैंड को कड़े शब्दों में चेतावनी दे दी है।
खास बात है कि पुतिन इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के दावे को खारिज भी कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि रूस अब यूक्रेन के बाद नहीं रुकेगा।
पुतिन का कहना है कि फिनलैंड को ‘अब दिक्कतें होने वाली हैं।’ एक टीवी इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिनलैंड सीमा के पास ‘लेनिनग्राड मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट’ स्थापित करने का वादा कर रहे हैं। साथ ही खबरें हैं कि उन्होंने यहां बलों की स्थिति को भी मजबूत करने की बात कही है। खास बात है कि इससे पहले रूसी राष्ट्रपति ने कहा था कि उन्हें NATO देशों के साथ उलझने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि NATO देशों का साथ उनका कोई भी क्षेत्रीय विवाद नहीं है। फिलहाल, यूक्रेन, जॉर्जिया और मोल्दोवा के कुछ हिस्सों में रूस का कब्जा है।
पुतिन ने कहा, ‘रूस के पास नाटो देशों से लड़ने का कोई कारण, कोई रुचि नहीं है, कोई भूराजनीतिक हित नहीं, कोई आर्थिक, राजनीतिक या सैन्य हित नहीं है।’ उन्होंने कहा कि रूस को नाटो देशों के साथ कोई समस्या नहीं है, वे ही हैं जो कृत्रिम रूप से समस्याएं पैदा करते हैं क्योंकि वे मॉस्को जैसा प्रतस्पिर्धी नहीं चाहते हैं।’
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved