img-fluid

अजित पवार की मौत पर उठ रहे सवाल, अब एक बयान ने पूरे मामले को दिया नया मोड़

February 13, 2026

डेस्क: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन 28 जनवरी को हो गया था. उनके निधन के बाद से ही कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. अब इस बीच एनसीपी नेता प्रमोद हिंदूराव ने अजित पवार की मौत पर चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अजित दादा सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले थे, लेकिन मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण फाइल पर साइन के इंतजार में उन्होंने अपना प्लान बदल दिया था.  उन्होंने बताया कि फाइल में देरी के कारण ही अजित पवार ने निजी विमान बुक किया था. इसके बाद ही वे दुखद हादसे का शिकार हो गए. इस खुलासे ने अजित पवार की मौत को लेकर राजनीतिक गलियारों में नए सवाल खड़े कर दिए हैं.


  • अजित दादा के निधन पर उनके करीबी रहे एनसीपी नेता प्रमोद हिंदूराव ने बयान दिया है कि अजित पवार उस शाम सड़क मार्ग के जरिये पहले पुणे और फिर पुणे से बारामती जाने वाले थे. उन्होंने अपनी गाड़ी में बैग भी डलवा लिया था. कोनवाय भी तैयार हो चुका था. लेकिन, प्रफुल पटेल का उन्हें कॉल आया कि मंत्रालय में एक फ़ाइल है जिसपर साइन चाहिए हैं. इसके बाद ही अजित दादा अपने मुम्बई के बंगले पर ही रुक गए. फ़ाइल का इन्तेजार करते और बाद में रोड से जाने का प्लान भी रद्द कर दिया और निजी विमान बुक करवाया.

    राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अपघाती निधन के बाद उनके मौत को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच कल्याण में आयोजित शोकसभा में राष्ट्रवादी के नेता प्रमोद हिंदूराव द्वारा दिए गए एक बयान ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है. हिंदूराव ने दावा किया कि अजित दादा मूल रूप से बाय रोड यात्रा करने वाले थे, लेकिन मंत्रालय में लंबित एक फाइल पर हस्ताक्षर करने के कारण उनकी यात्रा योजना बदल गई और वे अगले दिन विमान से रवाना हुए.

    इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. इससे पहले अजित पवार गुट के विधायक अमोल मिटकरी और रोहित पवार भी इस मामले में सवाल उठा चुके हैं. हिंदूराव का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है. इससे पहले भी रोहित पवार ने भी अजित पवार की मौत को लेकर सवाल उठाए थे.

    Share:

  • अब नए ऑफिस से चलेगी देश की सरकार, PM मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन

    Fri Feb 13 , 2026
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी कि शुक्रवार (13 फरवरी) को नए प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO) की बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स ‘सेवा तीर्थ’ के नाम का अनावरण कर दिया है. पीएम मोदी आज ही नए पीएमओ शिफ्ट होंगे. यानी आज प्रधानमंत्री कार्यालय का पता स्थाई तौर पर बदल जाएगा. पीएम मोदी का ऑफिस अब सेवा तीर्थ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved