
इंदौर। शहर में श्वानों के काटने की घटनाएं बढऩे के साथ ही लाल अस्पताल (हुकमचंद पॉलीक्लिनिक) में रैबिज के टीके लगवाने के लिए मरीजों की कतार देखी जा रही है। यहां सुबह 7 बजे से ही मरीज अपने परिजन के साथ पहुंचकर कतार लगा रहे हैं, जबकि यहां टीके लगना 9 बजे से शुरू हो जाते हैं।
लाल अस्पताल में इंदौर शहर के साथ ही आसपास के क्षेत्र और शहरों से भी मरीज रैबिज के टीके लगवाने के लिए आते हैं। फिलहाल हर दिन यहां टीके लगवाने के लिए आने वाले मरीजों की संख्या 300 से 400 के आसपास है। यहां पदस्थ कर्मचारियों के अनुसार अस्पताल का समय सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक का है। बाहर से आने वाले मरीजों की सुविधा को देखते हुए यहां शाम 6 बजे तक भी टीके लगा दिए जाते हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved