img-fluid

एक-दूजे के हुए राघव-परिणीति, शादी की पहली तस्वीरें देख नहीं हटेगी आपकी नजर

September 25, 2023

डेस्क। आखिरकार वह शुभ घड़ी आ ही गई, जब सबकी चहेती अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के युवा सांसद राघव चड्ढा हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए। दोनों धूमधाम से आज यानी 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस क्यूट कपल की शादी पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही थी और आखिरकार आज हाई सिक्योरिटी के बीच दोनों की शादी की सभी रस्में आनंद पूर्वक संपन्न हुईं। ऐसे में फैंस दोनों की शादी की तस्वीरें देखने के लिए उत्सुक थे। इस बीच अब दोनों की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड के पॉवर कपल बन गए हैं। दोनों की जोड़ी पर फैंस की निगाह तब पड़ी थी, जब दोनों को एक-साथ लंच डेट एंजॉय करते देखा गया था। उस दिन के बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। लेकिन इस बात पर न तो राघव ने मुहर लगाई था न ही परिणीति ने। हालांकि, कुछ समय पहले दोनों ने सगाई कर जिंदगी भर एक-दूजे का साथ निभाने की कसम खा ली थी। इसके बाद आज दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में धूमधाम से शादी की, जिसकी पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। यह कपल तस्वीरों में बहुत ही प्यारा लग रहा है।


 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

परिणीति चोपड़ा ने बी-टाउन से दूर एक पॉलीटिशियन को अपना हमसफर चुना। उनसे पहले भी कई एक्ट्रेस राजनेता संग घर बसा चुकी हैं और बेहतर शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं। कुछ ने शादी के बाद एक्टिंग करियर को हमेशा के लिए अलविदा भी कह दिया। अभिनेत्री की शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। परिणीति चोपड़ा अब ऑफिशियली मिसेज चड्ढा बन चुकी हैं। 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ उनकी शादी हुई। यह बिग फैट पंजाबी वेडिंग को करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में संपन्न हुई।

Share:

  • बिहार में 1500 रुपये के लिए दलित महिला को नग्न करके पीटा, पेशाब पिलाया

    Mon Sep 25 , 2023
    पटना (Patana)। बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर आपको रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक 30 वर्षीय महादलित महिला के साथ हैवानियत (cruelty to women) की सभी हदें पार कर दी गईं। उसे न केवल बेरहमी से पीटा किया, बल्कि निर्वस्त्र भी किया गया। इतना ही नहीं आरोपियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved