img-fluid

रहमान ने मोहम्मद यूनुस को दिया झटका, BNP सांसदों ने सुधार परिषद के सदस्य के तौर पर नहीं ली शपथ

February 17, 2026

ढाका। बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में बड़ी जीत के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नए सांसदों ने मंगलवार को ढाका में नेशनल पार्लियामेंट के साउथ प्लाजा में पद की शपथ ली। इसके साथ ही बीएनपी के अध्यक्ष तारिक रहमान ने मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, बीएनपी सांसदों ने कॉन्स्टिट्यूशन रिफॉर्म काउंसिल के मेंबर के तौर पर शपथ नहीं ली है।


  • चीफ इलेक्शन कमिश्नर एएमएम नासिर उद्दीन ने मंगलवार सुबह देश के संविधान के अनुसार शपथ दिलाई। दरअसल, 12वीं संसद के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का पद खाली होने की वजह से चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह पार्लियामेंट सचिवालय सेक्रेटरी कनीज मौला ने करवाया।

    बांग्लादेशी मीडिया ने जानकारी दी है कि बीएनपी सांसदों ने कॉन्स्टिट्यूशन रिफॉर्म काउंसिल के मेंबर के तौर पर शपथ नहीं ली। बीएनपी के अध्यक्ष तारिक रहमान ने ढाका-17 चुनाव क्षेत्र से सांसद के तौर पर शपथ ली। इस दौरान उनकी पत्नी, जुबैदा रहमान और उनकी बेटी जाइमा रहमान शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थीं।

    Share:

  • इंदौर: नाइजीरियन युवक का वीजा ख़त्म होने के बाद अवैध रूप से भारत मे रहने के आरोप मे पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Tue Feb 17 , 2026
    इंदौर। इंदौर में एक नाइजीरियाई युवक को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने इंदौर आया था, लेकिन जांच में सामने आया कि उसका वीजा वर्ष 2023 में ही समाप्त हो चुका था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved