जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

नवरात्रि के बाद एक साथ राशि परिवर्तन करेंगे राहु-केतु, जानिए आपकी राशि पर कैसा रहेगा इसका प्रभाव

नई दिल्ली। ज्योतिष (Astrology) में राहु- केतु (rahu ketu) को पापी ग्रह कहा जाता है। राहु- केतु के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि राहु- केतु सिर्फ अशुभ फल देते हैं। राहु- केतु शुभ फल भी देते हैं। राहु- केतु के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय (person’s fortune) हो जाता है। 12 अप्रैल को राहु- केतु एक साथ राशि परिवर्तन (rashi parivartan ) करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं राहु- केतु के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल..

मेष राशि
आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय वृद्धि होगी। व्‍यर्थ के विवादों से दूर रहें।


वृष राशि
मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। संतान को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कारोबार में तरक्‍की के योग हैं।

मिथुन राशि
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मानसिक शान्ति रहेगी। आय वृद्धि में किसी मित्र की सहायता मिल सकती है। जीवन में प्रसन्‍नता रहेगी। माता से धनलाभ होने की उम्‍मीद है।

कर्क राशि
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में कठिनाईयां आ सकती हैं। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक तनाव हो सकता है। आय में व्यवधान आएंगे। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है।

सिंह राशि
आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु अतिउत्साही होने से बचें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। माता से धन प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। शुभ समाचार की प्राप्‍त‍ि की होगी।

कन्या राशि
वाणी में मधुरता तो रहेगी, लेकिन फिर भी आत्मसंयत रहें। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। क्रोध की अधिकता हो सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी से मन चिंति‍त रहेगा।

तुला राशि
मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि
संयत रहें। मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान भी रखें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इच्‍छित परिणाम प्राप्‍त होंगे।

धनु राशि
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता का साथ मिलेगा। मन प्रसन्‍न रहेगा। म‍ित्रों से भेंट होगी। तरक्‍की के योग हैं।

मकर राशि
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। यात्रा के योग हैं।

कुंभ राशि
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्‍की के योग हैं।

मीन राशि
मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार की समस्याएं परेशानी का सबब बनेंगी। कारोबार में कठिनाई रहेगी। निराशा मिल सकती है।

Share:

Next Post

दिल्ली हाईकोर्ट: विद्यार्थियों के दाखिले रद्द करने के मामले में जताई नाराजगी, केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से हफ्ते भर में मांगा जवाब

Sun Apr 3 , 2022
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने जामिया विश्वविद्यालय के बीडीएस पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले छात्रों का प्रवेश रद्द करने के मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। इन छात्रों को नीट-2021 में सफलता के बाद दाखिला मिला था। अदालत ने मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से जवाब तलब किया है। […]