
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को निशाने पर ले रहे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद भारत की विदेश नीति ध्वस्त हो गई। राहुल गांधी के आरोपों पर अब भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया है।
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘राहुल गांधी का कहना है कि भारत-पाकिस्तान को जोड़ दिया गया है, लेकिन असल में कांग्रेस और पाकिस्तान को जोड़ लिया गया। कांग्रेस पार्टी लगातार पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर की भाषा बोलती रही है। यह पहली बार नहीं है। जब पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है कि ऑपरेशन सिंदूर कितना सफल रहा, यहां तक कि पाकिस्तानी सांसद भी स्वीकार कर रहे हैं कि वहां कितनी तबाही हुई, 9 आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए, उसके बाद भी कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान की भाषा बोलती है।’ भाजपा नेता ने कहा कि ‘मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर छिटपुट था, विजय वडेट्टीवार भी अपना ज्ञान देते हैं। राहुल गांधी को लगता है कि LoP का मतलब पाकिस्तान का नेता होता है।’
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved