बड़ी खबर

Rahul Gandhi ने मां वैष्णों देवी के दरबार में लगाई हाजिरी, संध्या आरती में हुए शामिल

जम्मू। जम्मू के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi during his two-day visit) ने गुरुवार शाम मां वैष्णो देवी के दरबार (Mata Vaishno Devi’s court) में हाजिरी लगाई। राहुल गांधी ने करीब 16 वर्षों के उपरांत माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। इससे पहले वह 2005 में बहन प्रियंका गांधी के साथ माता वैष्णों देवी के दर्शनों के लिए आए थे।

राहुल गांधी ने पैदल यात्रा कर माता वेष्णों देवी के दरबार में माथा टेका और माता की संध्या आरती में शामिल हुए। राहुल गांधी ने माता वैष्णों देवी के आधार शिविर कटड़ा में पहुंचने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं श्रद्धालु बन मां वैष्णों देवी के चरणों में हाजिरी लगाने आया हूं। मैं माता रानी की पावन धरती पर कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं करुंगा।

राहुल गांधी के आगमन को लेकर कटड़ा-दोमेल मार्ग पर जगह-जगह कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौजूद थे। दोपहर करीब 1ः45 बजे गाड़ियों के काफिले के साथ राहुल गांधी आधार शिविर कटड़ा पहुंचे और कुछ देर के लिए एक निजी होटल में रुके। दोपहर करीब 2ः45 बजे मां वैष्णों देवी के प्रवेश द्वार दर्शन ड्योढ़ी से पैदल भवन के लिए रवाना हुए।


राहुल गांधी मां वैष्णो देवी भवन पहुंचकर सायंकाल आयोजित होने वाली मां वैष्णों देवी की दिव्य आरती में शामिल होकर मां की आराधना की। उसके उपरांत मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगा कर विशेष पूजा-अर्चना की। सूत्रों के अनुसार रात्रि भवन पर ही विश्राम कर राहुल गांधी शुक्रवार सुबह भवन से कटड़ा से वापस आकर जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगे।

राहुल गांधी की वैष्णो देवी यात्रा के दौरान उनके साथ जम्मू कश्मीर के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल थे, जिनमें पीसीसीआई अध्यक्ष जीए मीर, पूर्व मंत्री रमन भल्ला, पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा, कांग्रेस जिला प्रधान राजेश सधोत्रा, अम्बरीश मगोत्रा, सोनू सिंह प्रमुख रहे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी के उपरांत हुए चुनावों में हार के उपरांत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पार्टी की जीत की कामना को लेकर अपने योग गुरु स्वामी धीरेंद्र ब्रह्मचारी के साथ वर्ष 1977 में कटड़ा से पैदल मां वैष्णों देवी के भवन पहुंची थीं। मां वैष्णों देवी के चरणों में कांग्रेस पार्टी की जीत की कामना की थी। इसके उपरांत कांग्रेस पार्टी की जीत तथा एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने पर इंदिरा गांधी वर्ष 1979 में अपने पुत्र संजय गांधी तथा कांग्रेस नेता बलराम जाखड़ के साथ मां वैष्णों देवी के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंचे थीं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

MP: जूनियर डाक्टर्स के एक धड़े की हड़ताल का कोई असर नहीं : डीन

Fri Sep 10 , 2021
– अन्य जिलों से डाक्टर बुलाए, हड़तालियों पर होगी कार्यवाही भोपाल। राजधानी भोपाल के सबसे बड़े हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में स्वास्थ्य सेवाओं (Health Services) सहित सभी कार्य सुचारू रूप से जारी है और जूनियर डाक्टर्स के एक धड़े द्वारा की गई हड़ताल (strike by a section of junior doctors) का कामकाज तथा स्वास्थ्य सेवाओं […]