
भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरने के लिए कांग्रेस (Congress) द्वारा आयोजित किसान महाचौपाल (Kisan Mahachaupal) में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने संबोधित किया. इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने अभी अपनी बात रखी. कांग्रेस द्वारा यह चौपाल भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में भोपाल के जवाहर चौक पर आयोजित की जा रही है.
राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद कई देशों ने डील को रद्द कर दिया है. मैं नरेंद्र मोदी को चैलेंज करता हूं. दम है, तो डील को रद्द करके दिखाएं. इन पर अमेरिका का दबाव है. ऐप्स्टीन की फाइल्स हैं. अडाणी का केस है. इसलिए यह नहीं कर सकते. आज डेटा सबसे महत्वपूर्ण चीज है. यह डेटा की सेंचुरी है. जिसके पास भी डेटा है. वह जीतेगा. हिन्दुस्तान के पास सबसे ज्यादा डेटा है. दूसरे नंबर चाइना है. हिन्दुस्तान के डेटा के बिना अमेरिका चाइना का मुकाबला नहीं कर सकता है. नरेंद्र मोदी ने हमारा डेटा भी चाइना को दे दिया. टेक्सटाइल इंडस्ट्री को खत्म कर दिया. उसके बाद अमेरिका कहता है कि हम बांग्लादेश को मदद करेंगे.
उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप कहता है कि हर साल 9 लाख करोड़ का माल हर साल हिंदुस्तान को खरीदना होगा. अगले 5 साल के लिए हमारी इंडस्ट्री का क्या होगा? यह सब नरेंद्र मोदी ने दबाव में दे दिया. एग्रीकल्चर, डेटा, टेक्सटाइल सब दे दिया. आपने लिया क्या? यह बता दो. पहले से ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा. अगर नरेंद्र मोदी पर दबाव और धमकी नहीं होती तो वो ऐसे नहीं करते. छवि को बचाने के लिए यह किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी नहीं बचेंगे. यूथ कांग्रेस के बब्बर शेर मैं आपसे कहता हूं. आप किसी से नहीं डरोगे. आपको डरने की जरूरत नहीं है.
सबसे बड़ी हैरानी की बात उस समय नजर आई, जब कांग्रेस के महामंच पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नजर नहीं आए. हालांकि कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ नेताओं का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. राहुल गांधी के साथ मंच पर जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, दिग्विजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, विक्रांत भूरिया, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, विवेक तंखा , अजय सिंह जैसे नेता मौजूद रहे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved