img-fluid

भोपाल में राहुल गांधी: इंदौर हिंसा पर जताई चिंता, कार्यकर्ताओं से कहा- “मैं आपके साथ हूँ”

February 24, 2026

भोपाल। कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज भोपाल प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और इंदौर (Indore) स्थित कांग्रेस कार्यालय में हाल ही में हुई हिंसा की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पूरी विस्तृत जानकारी ली।

​बीजेपी पर साधा निशाना
​इंदौर की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, ​”भाजपा के लोग नफरत फैलाने की राजनीति करते हैं। हम इनके डर और नफरत के एजेंडे से पीछे हटने वाले नहीं हैं। हम सब मिलकर इनसे डटकर मुकाबला करेंगे।” ​उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए विश्वास दिलाया कि पूरी कांग्रेस पार्टी और वे स्वयं उनके साथ हर कदम पर खड़े हैं।


  • ​दूध से अभिषेक और सियासी तंज
    ​राहुल गांधी के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने न केवल उनका जोरदार स्वागत किया, बल्कि उनके प्रति अपनी श्रद्धा दिखाने के लिए उनके पोस्टर का दूध से अभिषेक भी किया।

    ​हालांकि, इस घटनाक्रम पर राजनीति भी गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे आड़े हाथों लेते हुए कटाक्ष किया है। भाजपा प्रवक्ताओं ने इसे “चमचागिरी की पराकाष्ठा” करार देते हुए कहा कि कांग्रेस में अब केवल व्यक्ति-पूजा ही शेष रह गई है।

    Share:

  • Supreme Court has granted a major relief to the Kerala government by overturning the High Court's decision

    Tue Feb 24 , 2026
    New Delhi: The Supreme Court on Tuesday (February 24, 2026) stayed the Kerala High Court’s decision, which had set aside the approval of ₹20 crore for the Nava Kerala Citizens’ Response Program. This decision has provided a major relief to the Left Democratic Front government in Kerala. Paving the way for the continuation of the […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved