
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि केंद्र में जब से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ है, तब से परंपरागत मित्र देश रूस के साथ हमारे संबंध बिगड़ रहे हैं और यह भविष्य के लिए बहुत खतरनाक साबित होगा। गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि रूस हमारा परंपरागत तथा महत्वपूर्ण मित्र देश है।
चीन जैसे पड़ोसी देश के साथ बढ़ते तनाव के बीच रूस से संबंध खराब होना भारत के भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। उन्होंने कहा, “रूस भारत का बहुत महत्वपूर्ण मित्र है। हमारे पारंपरिक रिश्तों को नुकसान पहुंचाना अदूरदर्शी और हमारे भविष्य के लिए खतरनाक है।” इसके साथ ही उन्होंने एक खबर पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि रूस और भारत के बीच वर्ष 2000 से हर साल होने वाली शिखर बैठक इस साल पहली बार स्थगित कर दी गई है। इस बैठक में दोनों देशों के बीच परस्पर सहयोग तथा रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पक्षों पर विचार किया जाता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved