img-fluid

राहुल गांधी का टिकट भी फाइनल नहीं! कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के बयान पर भाजपा ने ली चुटकी

February 10, 2026

देहरादून । उत्तराखंड (Uttarakhand) में 2027 विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर राजनीतिक दलों (Political parties) की तैयारियां जोरों पर हैं। कांग्रेस (Congress) ने वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत (Dr. Harak Singh Rawat) को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद हरक सिंह रावत मैदान में सक्रिय हो गए हैं, लेकिन उनका हालिया बयान उनकी ही पार्टी के लिए सिरदर्द बन गया है।

हरक सिंह रावत ने कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि टिकट केवल उस उम्मीदवार को मिलेगा जो जीतने की क्षमता रखता हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे कोई नेता उनका कितना भी करीबी क्यों न हो, अगर जीत की संभावना नहीं है, तो उसे टिकट नहीं दिया जाएगा।


  • राहुल गांधी का नाम लिया
    बयान में उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग पहले ही राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का नाम लेकर यह दावा कर रहे हैं कि उनका टिकट तय है। इस पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि “टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं है। अगर सीनियर लीडरशिप यह मान ले कि कोई नेता किसी सीट से जीत नहीं सकता, तो उसे टिकट कैसे मिलेगा?”

    भाजपा ने ली चुटकी
    हरक सिंह रावत के बयान पर भाजपा के विधायक और प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हरक का यह बयान दिखाता है कि कांग्रेस में अनुशासन नहीं है और कोई भी नेता अपने हिसाब से बयानबाजी कर सकता है। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत ने राज्य में पूरी कांग्रेस पार्टी को हाईजैक कर लिया है और इसलिए वे इस तरह की टिप्पणियाँ कर रहे हैं।

    Share:

  • संसद में टकराव टलना आज भी मुश्किल, कार्यवाही चलाने को लेकर शर्तों पर फंसा पेंच

    Tue Feb 10 , 2026
    नई दिल्ली. लोकसभा (Lok Sabha) की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने का मामला शर्त बनाम शर्त (Bet vs. Condition) में उलझ गया है। इसकी वजह से संकेत हैं कि बजट सत्र (Budget Session) का पहला चरण हंगामे में ही कटेगा। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन के सुचारु संचालन के लिए बजट पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved