img-fluid

राहुल गांधी को 30 साल तक कुछ नहीं मिलना… वोट चोरी के आरोपों पर बोले अमित शाह

October 22, 2026

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली के द्वारका में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं में गंदे पानी के शोधन, सीवेज प्रबंधन और पेयजल से जुड़े काम शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने यमुना नदी की सफाई का भी संकल्प लिया. शाह ने कहा कि मई 2029 से पहले यमुना को निर्मल करके जनता के सामने आएंगे.

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा से भी गंदा पानी यमुना में आता था. आज सभी जगह भाजपा सरकार है तो हमने यूपी, हरियाणा और दिल्ली तीनों का समयबद्ध रोड मैप बनाया है. यहां तक कि यमुना को साफ करने की दिशा में 40 प्रतिशत से अधिक काम आगे बढ़ चुका है. इस दौरान शाह ने कांग्रेस और AAP की पिछली सरकारों पर भी जमकर हमला बोला. साथ ही वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया.

अमित शाह ने कहा किदिल्ली में सरकार बनने के तुरंत बाद, PM मोदी ने पहले ही महीने में एक बड़ी मीटिंग की. उन्होंने दिल्ली सरकार और गृह मंत्रालय के सामने यमुना को साफ़ करने का अपना विज़न पेश किया. इतने कम समय में हम इस लक्ष्य की ओर 40% से ज़्यादा सफर तय कर चुके हैं.उन्होंने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और स्वच्छ यमुना का वादा किया.

शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और केजरीवाल की सरकार ने रोजाना ने दो हजार टन गोबर यमुना में डालने का काम किया. उन्होंने कहा कि जो 30 सालों में नहीं हुआ, वो अब हाेगा. साथ ही अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते कहा, ‘ मेरे पास आपके हर बात का जवाब है, लेकिन आपको जवाब मै तब दूंगा, तब पंजाब में भी बीजेपी आपकी सत्ता को उखाड़ फेंकेगी.


  • उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कहा, ‘आप कूड़े के पहाड़ पर राजनीति करते थे, हम कूड़े के पहाड़ को कम करने का काम कर रहे हैं, जल्द ही वहां बागीचा दिखाई देगा. केजरीवाल जी बहाने बनाने से कुछ नहीं होगा. यमुना के शुद्धिकरण के लिए आप कुछ काम नहीं किए. आज सरायकाले खां और ITO जाकर देखिए. वासुदेव घाट जैसे काम बीजेपी सरकार ने किया है.’

    गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी के चुनाव आयोग और वोट चोरी के आरोपों को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘राहुल जी आपको और आपके साथियों को पूरा देश समझ गया है. आप वोट चोरी चोरी करके घुसपैठियों का वोट बचाना चाहते हो. गुजरात में 41 साल से आपको सरकार नहीं बनी. बंगाल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कई सालों से आपको सरकार नहीं बनी. दिल्ली में 18 साल से, असम में आप कब से नहीं हैं.

    उन्होंने कहा, ‘जब मैं कहता हूं कि तीस सालों तक बीजेपी की सरकार रहेगी तो कहते हैं कि वोट चोरी होगी, नहीं तो अमित शाह को कैसे पता.अरे अमित शाह यहीं जन्मा यही रहता है, आपकी तरह हर छह महीने में विदेश नहीं जाना पड़ता है. तेलंगाना में आप जीत गए, हिमाचल में आप जीत गए, तमिलनाडु में आप सपोर्ट कर रहे हैं, जो मतदाता सूची अच्छी है, इलेक्शन कमीशन अच्छा है.’

    शाह ने कहा कि मैं आज कहने आया हूं कि देश की जनता आपको समझ रही है और जान भी रही है. आप विदेश में क्यों बैठे हो. चलिए आपका निजी मामला है. लेकिन मैं आपको बता दूं कि अगले 30 सालों तक आपको कुछ नहीं मिलना है. आप की सरकार इतने साल रही, लेकिन यमुना जी के लिए कुछ नहीं किया. आज राजनीतिक हथकंडों से देश को झुठला नहीं सकते..

    अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते कहा कि धरना प्रदर्शन से कुछ नहीं होता, आप जहां पर भी चुनकर आएं हैं, वहां योजनाएं लाइये, नहीं तो बचा कुछ भी आपका चला जाएंगे. पंजाब की जनता ने तय कर लिया है कि वहां पर NDA की सरकार होने वाली है. दिल्ली से हार गए, पंजाब में डेरा जमाकर वहां मुख्यमंत्री को काम भी नहीं करने देते हैं. पंजाब से भी आप का सुपड़ा साफ होने वाला है. वहां पर हम नशे का कारोबार बंद करेंगे.

    Share:

  • दफ्तर छोड़ो, मैदान में उतरो..कभी भी पहुँच सकते हैं सीएम

    Thu Oct 22 , 2026
    जन विश्वास अभियान में लापरवाही पर मुख्य सचिव की नाराजगी- हेल्पलाइन की शिकायतें घटाने के निर्देश उज्जैन। जनता की शिकायतें लंबित हैं तो अफसर दफ्तर में न बैठें, मैदान में उतरें। मुख्यमंत्री ने जन विश्वास अभियान में सभी अधिकारियों को फील्ड में रहकर मौके पर समस्याएं निपटाने के निर्देश दिए हैं। अब मुख्यमंत्री बिना सूचना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved