बड़ी खबर

ग्रेटर नोएडा में रोका राहुल-प्रियंका का काफिला, हाथरस के लिए पैदल निकले


नोएडा। हाथरस गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए देशभर में आवाज़ें उठ रही हैं। गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए। दोनों नेताओं का कहना है कि वो पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का काफिला ग्रेटर नोएडा में रोक लिया गया है। अब दोनों नेता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही निकल पड़े हैं। कांग्रेस नेता पैदल मार्च करते हुए हाथरस की ओर बढ़ रहे हैं।

दिल्ली से कुछ दूरी पर जब दोनों नेताओं का काफिला ग्रेटर नोएडा के करीब पहुंचा, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद राहुल और प्रियंका पैदल ही हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस के लिए रवाना हो गए। बता दें कि प्रशासन ने हाथरस की सीमाओं को सील किया हुआ है और धारा 144 लगाई गई है।

इसके पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जिस गाड़ी में मौजूद हैं, सिर्फ उसे ही ताज एक्सप्रेसवे पर जाने दिया गया है। उनके साथ अन्य कार्यकर्ताओं का जो हुजूम था, उसे आगे नहीं जाने दिया गया है। गांधी और प्रियंका गांधी का काफिल DND तक पहुंच गया। यहां पर भारी पुलिसबल तैनात है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम है। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहना है कि उन्हें किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है, वो पीड़िता के लिए आवाज उठा रहे हैं।

Share:

Next Post

नवोदय एवं सैनिक स्कूलों की तर्ज पर मॉडल स्कूलों में मिलेगा प्रवेश

Thu Oct 1 , 2020
भोपाल। प्रदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बेहद खराब है। इस बीच स्कूल शिक्षा विभाग मॉडल स्कूलों को विशेष स्कूलों का दर्जा देकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की तैयारी में है। प्रदेश के सभी 201 सरकारी मॉडल स्कूलों की कक्षा 6वीं में प्रवेश अब नवोदय एवं सैनिक स्कूलों की दर्ज पर प्रवेश परीक्षा के […]