
भोपाल। मौसम में आए बदलाव के साथ इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, श्योपुर सहित मध्यप्रदेश के 25 जिलों में हुई बारिश से लाखों हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं। प्रदेश में पिछले 3 दिनों से कई जिलों में लगातार ओलावृष्टि भी जारी है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ ही 63 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली, जिससे कई जिलों में फसलें खेतों में आड़ी हो गईं।
चिंता न करें…. हर किसान को मिलेगा मुआवजा : कृषि मंत्री
मध्यप्रदेश में हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के बाद किसान मायूस हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के साथ है। सरकार ने ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के सर्वे का आदेश जारी कर दिया है। संकट की घड़ी में किसान धैर्य रखें और प्रशासकीय अधिकारियों का सहयोग करें। सभी किसानों को खराब फसलों का मुआवजा मिलेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved