img-fluid

दो दिन बाद फिर शुरू हो सकता है वर्षा का सिलसिला

August 01, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र को छोड़कर सभी जिलों में वर्षा का दौर लगभग थम गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में मध्य प्रदेश को प्रभावित करने वाली कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। मानसून ट्रफ भी तराई में चला गया है। इस वजह से वर्षा की गतिविधियों में कमी आ गई है। हालांकि दो अगस्त के बाद मानसून ट्रफ के फिर सामान्य स्थिति में आने की संभावना है। इससे वर्षा का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो सकता है।


मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक खान ने बताया कि वातावरण में नमी कम होने से बादल छंटने लगे हैं। वर्षा का दौर थमने लगा है। इस वजह से दिन का तापमान बढऩे लगा है। साथ ही उमस महसूस होने लगी है। हालांकि मानसून ट्रफ के कारण कुछ आद्रता पूर्वी मप्र में आ रही है, जिसके चलते जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा हो रही है। रविवार से पूर्वी मप्र में भी वर्षा की गतिविधियों में कमी आ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में मानसून ट्रफ फिरोजपुर, रोहतक, मेरठ, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, अगरतला होते हुए बांग्लादेश तक जा रहा है। इसके अलावा मप्र के मौसम का प्रभावित करने वाली कोई अन्य मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। दो अगस्त के आसपास उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बनने के संकेत मिले हैं। इसके असर से मानसून ट्रफ फिर से अपनी सामान्य स्थिति में आने लगेगा। इससे मप्र में फिर से वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है।

Share:

  • सावन के तीसरे सोमवार को शिव और गणेश की पूजा के लिए विशेष संयोग

    Mon Aug 1 , 2022
    शिवालयों में गूंज रहे बम-बम भोले के जयकारे भोपाल। राजधानी में सावन माह के तीसरा सोमवार पर शिवालयों में सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं का सैलाब उमडऩे लगा है। भगवान भोलेनाथ का शिव योग व रवियोग में अभिषेक किया जा रहा है। आज शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। ब्रह्म मुहूर्त में ही श्रद्धालुओं के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved