
नई दिल्ली । मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम ( Wankhede Stadium) में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026)के सुपर 8 मुकाबले में क्रिकेट फैंस (Cricket fans)ने छक्कों की ऐसी बारिश देखी, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम(West Indies cricket team) और ज़िम्बाब्वे की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ( Zimbabwe national cricket team )के बीच हुए इस मुकाबले में कुल 31 छक्के लगे और इसी के साथ T20 वर्ल्ड कप इतिहास का नया महारिकॉर्ड बन गया। इससे पहले किसी भी मैच में इतने छक्के नहीं लगे थे।
मैच में कैरेबियाई बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वेस्टइंडीज ने अकेले अपनी पारी में 19 छक्के जड़ दिए, जो एक पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्कों में शामिल हो गया। जवाब में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने भी 12 छक्के लगाकर मुकाबले को रोमांचक बनाने की कोशिश की, लेकिन टीम को 100 से ज्यादा रनों की करारी हार झेलनी पड़ी।
इससे पहले साल 2014 में नीदरलैंड और आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में कुल 30 छक्के लगे थे। वह मैच सिलहट में खेला गया था और एक दशक से ज्यादा समय तक वह रिकॉर्ड कायम रहा। लेकिन अब वानखेड़े में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच ने उस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया। फैंस के लिए यह मुकाबला चौकों-छक्कों की आतिशबाजी से कम नहीं था।
वेस्टइंडीज की ओर से Shimron Hetmyer ने सबसे ज्यादा 7 छक्के उड़ाए और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कप्तान Rovman Powell ने 4 छक्के जड़े, जबकि Romario Shepherd ने 3 छक्के लगाए। Sherfane Rutherford और Jason Holder ने 2-2 छक्के जड़े, वहीं Brandon King ने भी एक छक्का लगाया। इस तरह कैरेबियाई टीम ने कुल 19 बार गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाया।
जिम्बाब्वे की ओर से भी जवाबी हमला देखने को मिला। Brad Evans ने 5 छक्के जड़कर संघर्ष की झलक दिखाई। कप्तान Sikandar Raza और Dion Myers ने 2-2 छक्के लगाए। वहीं Tadiwanashe Marumani, Tony Munyonga और Richard Ngarava ने एक-एक छक्का जड़ा।
हालांकि मैच का नतीजा एकतरफा रहा, लेकिन छक्कों की यह बरसात दर्शकों के लिए किसी क्रिकेट महोत्सव से कम नहीं थी। T20 वर्ल्ड कप 2026 में यह मुकाबला अब रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो चुका है और आने वाले वर्षों तक 31 छक्कों की यह कहानी क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित करती रहेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved