
संत नगर। बजरंग सेना समिति द्वारा समाज में नेक कार्य करने वाले ज्वाला कान्वेट स्कूल के संचालक राज बतरा को राम दरबार भेंटकर सम्मान किया गया। राज बतरा ने कोरोना महामारी के दौरान लाक डाउन के समय जरुरतमंदो की नि:स्वार्थ भाव से सेवा कार्य किया गया एवं लोगों का हौसला बढ़ाया गया। इसके अलावा जब से लेकर स्कूल बंद है तब से लेकर बच्चों को आनलाइन शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए मनोबल बढाने का कार्य किया गया। सम्मान करने वालो में बजरंग सेना समिति के सलाहाकार संतोष जेठानी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, महासचिव देवेन्द्र जैन, सचिव आत्माराम सूर्यवंशी एवं राजेश केवलानी उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved