img-fluid

राज कपूर की पत्नी कृष्णा ने छोड़ दिया था घर, बोली-अगर ये….

October 15, 2025

मुंबई। बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले एक्टर राज कपूर (Raj Kapoor) ने हिंदी सिनेमा को नई पहचान द। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा डायरेक्शन का काम भी संभाला।

राज कपूर

राज कपूर अपने काम के अलावा नरगिस के साथ अपने अफेयर के लिए भी खबरों बटोरते थे। ये वही दौर था जब एक्टर का नाम उनकी एक और हीरोइन के साथ जुड़ा था। बात इतनी बढ़ गई थी कि राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर ने कुछ दिनों के लिए अपना घर छोड़ दिया था।



वैजंतीमाला

हम बात कर रहे हैं राज कपूर के साथ फिल्म संगम में काम करने वाली एक्ट्रेस वैजंतीमाला की। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया। इसी दौरान इनका नाम दिलीप कुमार और राज कपूर जैसे एक्टर से जुड़ा।
दिलीप कुमा

वैजंतीमाला को लेकर खबरें थीं कि वो फिल्म नया दौरा के अपने एक्टर दिलीप कुमार के साथ शादी करने वाली हैं। शादी के बारे में कहा गया कि फिल्म गंगा जमुना के बाद दोनों शादी के रिश्ते में बंधने वाले हैं।

फिल्म से किया बाहर

लेकिन फिर फिल्म राम और श्याम की शूटिंग के दौरान वैजंतीमाला को फिल्म से बाहर कर दिया गया। मामला कॉस्टयूम क लेकर था। एक्ट्रेस को उम्मीद थी कि दिलीप कुमार शायद इस मामले में प्रोड्यूसर से बात करेंगे। लेकिन दिलीप कुमार की चुप्पी ने रिश्ते को खत्म कर दिया। दोनों का रिश्ता पूरी तरह तब खत्म हुआ जब राज कपूर की एंट्री हुई।
रोमांस

ऐसी खबरें हैं कि दिलीप कुमार से दूरी के बाद वैजंतीमाला अपनी फिल्म नजराना के हीरो एक्टर राज कपूर के करीब आने लगी थीं। दिलीप कुमार नहीं चाहते थे कि वो राज कपूर के साथ फिल्में करें। लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें चिढ़ाने के लिए संगम भी साइन कर ली। इस फिल्म में उन्होंने राज कपूर के साथ नदी वाला सीन भी शूट किया था जिसमें उनके पहनावे को लेकर सवाल उठे थे।

कृष्णा राज कपूर

दिलीप कुमार से रिश्ता टूटने के बाद वैजंतीमाला का नाम राज कपूर के साथ जुड़ने लगा था। ये बात जब एक्टर की पत्नी कृष्णा राज कपूर तक पहुंची तो उन्होंने गुस्से में घर छोड़ दिया। ऐसा कहा जाता है कि करीब डेढ़ महीने कृष्णा राज कपूर मुंबई के नटराज होटल में रही थीं।
शर्त

कृष्णा राज कपूर ने साफ कर दिया था कि वो घर तभी वापस आएंगी जब राज कपूर वैजंतीमाला के साथ दोबारा काम नहीं करेंगे। राज कपूर को पत्नी को वादा करना पड़ा।

राज कपूर से अलग

राज कपूर से अलग होने के बाद वैजंतीमाला को निमोनिया हुआ था और उनका इलाज करने कपूर परिवार के ही डॉक्टर चमनलाल बाली आए। दोनों के बीच रिश्ता शुरू हुआ और बात शादी तक पहुंची। हालांकि, उस समय चमनलाल भी शादीशुदा थे।

Share:

  • मैक्सिको : बाढ़ में बहा पूरा गांव, 60 से ज्यादा लोगों की मौत; दर्जनों अभी भी लापता

    Wed Oct 15 , 2025
    मैक्सिको सिटी. मैक्सिको (Mexico) में बाढ़ (flood) और भूस्खलन (landslide) से भारी तबाही मची हुई है। बाढ़ के चलते 400 लोगों का एक पूरा गांव (entire village) नक्शे से साफ हो गया है और कई इलाकों का संपर्क टूट गया है। लोग ऊंचे इलाकों पर फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित निकाला जा रहा है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved