अपनी फिटनेस के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाली खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे उनके पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए राज कुंद्रा ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर उनकी पत्नी पंजाबी होती और गांव की छोरी होती तो वह कैसी दिखतीं। राज कुंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है दरअसल, वो फेमस पंजाबी सॉन्ग ‘लौंग लाची’ का है। इस गाने में एक्ट्रेस की फेस फिल्टर का यूज करके राज ने शिल्पा शेट्टी का चेहरा लगाया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए राज कुंद्रा ने लिखा – ‘यदि मेरी शादी पंजाब के किसी गांव की लड़की से हुई होती तो वह कुछ ऐसी दिखती।’
सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा हैं और फैंस इसपर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अक्सर एक-दूसरे के साथ फनी वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से 22 नवम्बर 2009 को शादी की थी। दोनों का एक सात साल का बेटा विवान भी है। विवान का जन्म साल 2012 में हुआ था। 15 फरवरी, 2020 को शिल्पा और राज सेरोगेसी के जरिये बेटी शमीशा के माता -पिता बने। शिल्पा शेट्टी और राज मनोरंजन जगत के सबसे खूबसूरत और मशहूर कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की जाती हैं।
अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोहड़ी के खास त्यौहार पर अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए उन यादों को फैंस के साथ साझा किया है। अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को लोहड़ी की बधाई दी है। कंगना […]
मुंबई। ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) इस समय दिल्ली के तिहाड़ जेल (Delhi’s Tihar Jail) में बंद हैं. इनपर 200 करोड़ ठगने का आरोप लगा है. ईडी इस केस की छानबीन में जुटी हुई है. इसी बीच सुकेश चंद्रशेखर ने तीन अभिनेत्रियों का नाम लिया है. इसमें सारा अली खान(Sara Ali Khan), भूमि पेडनेकर(Bhumi Pednekar […]
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी अमेरिका से छह महीने बाद मुंबई लौट आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को मुंबई लौटने की जानकारी दी। कोरोना वायरस महामारी शुरू होते ही सनी अपने परिवार के साथ लॉस एंजिल्स चली गई थी। सनी मुंबई लौटने के लिए बेताब थी। इंस्टाग्राम पर फ्लाइट की तस्वीर शेयर कर […]
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर कोरियॉग्रफर और निर्देशक फराह खान 9 जनवरी को अपना 56वां जन्मदिन मना चुकी हैं। फिल्म ‘मैं हू ना’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखने वाली फराह ने कई फिल्मों में बतौर एक्टर भी काम किया है। करण जौहर की पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में फराह ने काजोल की […]