img-fluid

राजस्थान : खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे आगरा के चार श्रद्धालुओं की मौत, खाई में गिरी कार

October 23, 2026

जयपुर. राजस्थान (Rajasthan) के दौसा-मनोहरपुर (Dausa-Manoharpur) राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-148) पर रायसर के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road accident) हो गया। खाटू श्याम मंदिर (Khatu Shyam Temple) में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले थे।

खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु
हादसा शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे रायसर क्षेत्र में हुआ। हाईवे से गुजरते समय अचानक कार का टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया।


  • टायर फटने से हुआ हादसा
    रायसर थाना प्रभारी राजपाल सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार का टायर फटना सामने आया है। दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान अतुल, रूपेश, मुकुल और शिवा के रूप में हुई है। चारों उत्तर प्रदेश के आगरा के निवासी थे और खाटू श्याम धाम में दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे में राहुल और अर्पित गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    हाईवे पर लगा जाम, दूसरे हादसे में पांच घायल
    हादसे के बाद दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से खाई में गिरी कार को बाहर निकलवाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू कराई जा सकी। उधर, दौसा जिले में ही एक अन्य सड़क हादसे में दिल्ली से कोटा की ओर जा रहा लोडिंग टेम्पो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस दुर्घटना में टेम्पो सवार पांच लोग घायल हो गए।

    Share:

  • राजनीति में आने की चर्चाओं के बीच क्या विजय को टक्कर दे पाएंगे धनुष? जानिए कौन है ज्यादा अमीर

    Fri Oct 23 , 2026
    नई दिल्ली. तमिलनाडु (Tamil Nadu) की राजनीति में सी जोसेफ विजय (C. Joseph Vijay) के बाद एक और सुपरस्टार की एंट्री की अटकलें शुरू हो गईं हैं। कोलावेरी डी फेम (‘Kolaveri Di’ fame) धनुष (Dhanush) के नाम की चर्चाएं हैं। हालांकि, इसे लेकर औपचारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। वहीं, तमिलागा वेत्री कझगम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved