img-fluid

राजस्थान : जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, महिला समेत पांच की मौत

February 14, 2026

जयपुर. जयपुर (Jaipur) की सीमा से लगे चाकसू (Chaksu) इलाके में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा (road accident) हो गया। कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (NH-52) पर टिगरिया मोड़ के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। इस हादसे में एक महिला (woman) समेत पांच लोगों की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार चला रहे ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिस वजह से यह टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग बुरी तरह फंस गए।

मध्य प्रदेश से जयपुर आ रहे थे सभी लोग
चाकसू थाना एसएचओ मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश से जयपुर आ रहे थे। हादसे में महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सभी जबलपुर के निवासी थे और महाकाल दर्शन के बाद खाटू श्याम जा रहे थे


  • हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
    घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया गया, तब जाकर यातायात फिर से सामान्य हो सका।

    शव मॉर्च्युरी में रखवाए, पहचान बाकी
    पुलिस ने सभी शवों को चाकसू उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान उनके परिजनों के आने के बाद की जाएगी और फिर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। दुर्घटना थाना सेकेंड के जांच अधिकारी जयसिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जांच आगे की जा रही है।

    Share:

  • बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के 6 हीरो-हिरोइन जिनकी मौत में शराब ने खेला बड़ा रोल

    Sat Feb 14 , 2026
    नई दिल्ली। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (EntertainmentIndustry)में दौलत और शोहरत (fame and fortune) तो मिलती है, लेकिन कई बार इसका दबाव और निजी समस्याएं स्टार्स की जिंदगी को तहस-नहस (take a heavy toll) कर देती हैं। शराब कई कलाकारों (artists)के लिए सिर्फ नशा नहीं बल्कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा खतरा (biggest threat) बन गई।आइए जानते हैं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved