img-fluid

Rajasthan : झालावाड़ में सहेली की शादी में गई 17 साल की लड़की से नौ लोगों ने गैंगरेप

May 01, 2025

झालावाड़। राजस्थान (Rajasthan) के झालावाड़ (Jhalawar) में 17 साल की लड़की (17 year old girl) के साथ मंगलवार रात को 9 लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। पीड़िता अपनी सहेली की शादी (friend’s wedding) में शामिल होने गई थी। झालावाड़ (Jhalawar) के अकलेरा थाने (Aklera police station) के अधिकारी भूपेश सिंह ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 11.30 बजे हुई। कुछ घंटों बाद वह बुधवार तड़के घर लौटी जिसके बाद उसके परिवार के सदस्य केस दर्ज कराने थाने पहुंचे। सभी नौ आरोपी पीड़िता के परिचित हैं और उसी गांव के रहने वाले हैं।


पुलिस के अनुसार, पीड़िता रात करीब 10 बजे उस सहेली से मिलने के लिए घर से निकली थी, जिसकी शादी हो रही थी। रात करीब 11.30 बजे वह शादी समारोह स्थल से बाहर निकली और शौच के लिए पास के खेत में गई। इसी दौरान 9 युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की उम्र 20 साल के आसपास है।

पीड़िता जब देर रात तक घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों को लगा कि वह सहेली की शादी समारोह में व्यस्त होगी। आरोपियों ने नाबालिग के साथ 6 घंटे से अधिक समय तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पीड़िता को उसी खेत में छोड़ कर फरार हो गए। इस दौरान नाबालिग बेहोश हो गई। उसे जब होश आया तो वह घर लौटी। उसने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया।

पीड़िता सुबह करीब 6:30 बजे अपने परिवार के सदस्यों के साथ थाने पहुंची। उसने सभी नौ आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 और 70 (2) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने कुछ ही घंटों में सभी नौ आरोपियों को दबोच लिया। वारदात की जांच जारी है।

Share:

  • पहलगाम हमले के बीच वायरल हुआ जगजीत सिंह का वीडियो, लोग बोले- 'सच्चा देशभक्त'

    Thu May 1 , 2025
    नई दिल्‍ली। पिछले महीने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) ने हर किसी को हिला कर रख दिया। इस आतंकी हलते के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। बीते रोज जहां इंस्टाग्राम ने पाकिस्तानी सेलेब्स (Pakistani celebs) के अकाउंट्स ब्लॉक कर दिए हैं। वहीं, अब गजल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved