
जयपुर (Jaipur) । राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय करणी सेना (National Karni Sena) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) पर जानलेवा हमला हुआ है। शिव सिंह शेखावत पर फायरिंग (Firing) हुई है। हालांकि शिव सिंह को गोली नहीं लगी है। पुलिस ने फायरिंग के 4 आरोपियों को मौके पर दबोचा लिया है। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद शिव सिंह को जान से मारने की धमकी मिली थी। आज उन पर फायरिंग की गई।जानकारी के अनुसार जयपुर के चित्रकूट इलाके में राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत का ऑफिस हैं। वहीं यह सारा घटनाक्रम हुआ।
शिव सिंह शेखावत के ऑफिस में ही उनका श्री राजपूत सेना के महिपाल सिंह मकराना के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मौत के बाद राष्ट्रीय करणी सेना पर अधिपत्य को लेकर शिव सिंह शेखावत और महिपाल मकराना के बीच विवाद हुई है। इसी के बाद गोलियां चली। शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि दोनों राजपूत नेता जख्मी है।
इस विवाद में महिपाल सिंह घायल हो गए। शिव सिंह ने लगाया महिपाल सिंह मकराना पर फायरिंग करने का आरोप तो वहीं महिपाल सिंह मकराना ने लगाया शिव सिंह पर फायरिंग करने का आरोप। श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल मकराना को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया हैं। चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिवसिंह शेखावत के कार्यालय में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही हैं। शिव सिंह और महिपाल सिंह मकराना के बीच में विवाद हुआ इस दौरान महिपाल सिंह मकराना पर शिव सिंह के गनमैन ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए फायरिंग वाली बात अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved