img-fluid

राजगढ़ का ‘दरिंदा’ पोता: पार्टी के बहाने बेटे को हटाया, फिर दादी से दुष्कर्म कर दांतों से काटा नाक-मुंह

March 07, 2026

नई दिल्ली। रिश्तों की पवित्रता को कलंकित करने वाली एक ऐसी घटना(tarnishes the sanctity of relationships) सामने आई है जिसने समाज के माथे पर कलंक(bringing shame to society) लगा दिया है। ग्राम घाटाखेड़ी(In village Ghatakhedi) में एक युवक(young man) ने अपनी बुजुर्ग दादी(first raped his elderly grandmother) के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता(The police, showing promptness) दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी रामनिवास भील(arrested the accused Ramniwas Bhil) को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में जो सच उगला(truth he revealed during interrogation) वह किसी भी सभ्य समाज(frightening for any civilized society) के लिए डरावना है।

साजिश: ‘मुर्गा पार्टी’ की आड़ में हैवानियत का खेल
पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी रामनिवास लंबे समय से बुजुर्ग महिला पर बुरी नजर रखता था। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने एक सोची-समझी साजिश रची। 3 मार्च को आरोपी ने एक मुर्गा खरीदा और बुजुर्ग के बेटे को अपने खेत पर ‘मुर्गा पार्टी’ के लिए बुला लिया। जैसे ही बुजुर्ग का बेटा पार्टी में मशगूल हुआ, रामनिवास चुपके से वहां से निकलकर उस टापरी (झोपड़ी) पर पहुँचा जहाँ बुजुर्ग महिला अकेली थी। फिर उसने आवाज देकर बुजुर्ग को बाहर बुलाया और जबरन पास के गेहूं के खेत में ले गया, जहाँ उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

क्रूरता की इंतहा: दांतों से काटा चेहरा
जब बुजुर्ग महिला ने अपनी अस्मत बचाने के लिए शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी हैवान बन गया। उसने महिला का गला घोंटने की कोशिश की और अपने दांतों से उनकी नाक और मुंह को बुरी तरह काट लिया। तड़पती हुई बुजुर्ग को मरणासन्न हालत में छोड़कर आरोपी नग्न अवस्था में ही वहां से भाग निकला। अगली सुबह खेत में खून से लथपथ मिली बुजुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

खुलासा: झाड़ियों में छिपे कपड़ों और मोबाइल ने दी गवाही
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल बंजारे के नेतृत्व में पुलिस ने साइंटिफिक तरीके से जांच की।घटनास्थल के पास से पुलिस को आरोपी का मोबाइल फोन, खून से सनी शर्ट और अन्य कपड़े बरामद हुए।ग्रामीणों ने बताया कि घटना की रात रामनिवास को बिना कपड़ों के घर की ओर भागते देखा गया था, जिसके शरीर पर खून के निशान थे। इन्हीं कड़ियों को जोड़ते हुए भोजपुर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।


  • पुलिस की भूमिका
    भोजपुर थाना प्रभारी संगीता शर्मा और उनकी टीम ने इस अंधे कत्ल और दुष्कर्म का खुलासा मात्र 24 घंटे में कर दिया। आरोपी के खिलाफ हत्या और बलात्कार की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।यह घटना केवल एक अपराध नहीं, बल्कि सामाजिक पतन की पराकाष्ठा है। जहाँ रक्षक ही भक्षक बन जाए और रिश्तों का लहू बहने लगे, वहाँ कानून का सख्त होना अनिवार्य है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने न्याय की उम्मीद जगाई है।

    Share:

  • ‘केरल स्टोरी-2’ पर राहुल गांधी की टिप्पणी, बोले- ज्यादा लोग नहीं देख रहे, यह अच्छी बात

    Sat Mar 7 , 2026
    नई दिल्ली। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने फिल्म केरल स्टोरी-2 (The Kerala Story 2) को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह फिल्म ज्यादा लोग नहीं देख रहे हैं और उनके मुताबिक यह “अच्छी खबर” है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यह बात Marian College Kuttikkanam में छात्रों से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved