खेल

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को दी बधाई

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा को खेल के सर्वोच्च पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बधाई दी है। रोहित को 29 अगस्त को देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

बीसीसीआई ने ट्विटर पर लिखा, ” भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, 2020 से सम्मानित होने के लिए रोहित शर्मा को बधाई। यह पुरस्कार पाने वाले वे केवल चौथे भारतीय क्रिकेटर हैं। हमें आप पर गर्व है, हिटमैन!”

इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को हासिल करने वाले अन्य तीन क्रिकेटरों में सचिन तेंदुलकर, महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली हैं।

रोहित के अलावा, मरियप्पन टी, (पैरा-एथलेटिक्स), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), विनेश फोगाट (कुश्ती) और रानी रामपाल (हॉकी) को इस साल राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

भारत में क्रिकेट शासी निकाय ने तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को भी अर्जुन पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बधाई दी है।

बीसीसीआई ने ट्वीट किया “हमारे वरिष्ठतम टेस्ट गेंदबाज ईशांत शर्मा को 2020 के लिए प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार जीतने के लिए बधाई।”

अपने एक अन्य ट्वीट में बीसीसीआई ने कहा, “हमारी हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को 2020 के लिए प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई। आप नई ऊंचाइयों को हासिल करती रहीं।”

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार जिसमें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार शामिल हैं, को भारत के राष्ट्रपति द्वारा हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया जाता है।

सुरेश रैना ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चयनित होने पर रोहित शर्मा को दी बधाई

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने शनिवार को रोहित शर्मा को खेल के सर्वोच्च पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बधाई दी है। रोहित को 29 अगस्त को देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

रैना ने ट्वीट किया,”बधाई हो रोहित भाई, आप वास्तव में इसके हकदार हैं। आपने भारत को कई बार गौरवान्वित किया है। अभी कई और कीर्तिमान बनाने बाकी हैं!”

दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीत चुके हैं।

रोहित के अलावा, मरियप्पन टी, (पैरा-एथलेटिक्स), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), विनेश फोगाट (कुश्ती) और रानी रामपाल (हॉकी) को इस साल राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और महिला ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को इस साल अर्जुन पुरस्कार मिलेगा।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार जिसमें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार शामिल हैं, को भारत के राष्ट्रपति द्वारा हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया जाता है।

हालांकि, इस साल, कोरोना वायरस महामारी के कारण पुरस्कार समारोह का आयोजन वर्चुअल किया जा सकता है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

उप्र विधानसभा में हंगामे के बीच योगी सरकार ने पेश किए 17 विधेयक

Sat Aug 22 , 2020
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में तीसरे दिन शनिवार को विपक्ष के हंगामे के बीच योगी सरकार ने 17 विधेयक पेश किए। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित भी करनी पड़ी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज पूर्वाह्न 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरु हुई। […]