
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा(Hindi cinema) को 3 इडियट्स (3 Idiots)और मुन्नाभाई एमबीबीएस (Munnabhai MBBS)जैसी यादगार फिल्में (memorable films)देने वाले निर्देशक राजकुमार हिरानी(director Rajkumar Hirani) ने अपने अगले प्रोजेक्ट्स(next part) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। लंबे समय से फैंस 3 इडियट्स के सीक्वल और मुन्नाभाई एमबीबीएस के तीसरे पार्ट का इंतजार (waiting)कर रहे थे। अब हिरानी ने साफ कर दिया है कि वे इन दोनों ही फिल्मों के अगले भाग पर काम कर रहे हैं।
वैराइटी इंडिया से बातचीत में राजकुमार हिरानी ने बताया कि उनके पास इस समय कई आइडियाज हैं और वे 3 इडियट्स तथा मुन्नाभाई दोनों पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुन्नाभाई के लिए उनके पास एक बड़ा और दिलचस्प आइडिया है लेकिन अभी तक कहानी का सही अंत तय नहीं हो पाया है। वे चाहते हैं कि जब फिल्म बने तो उसकी स्क्रिप्ट पूरी तरह संतोषजनक हो।
3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर हिरानी ने कहा कि हाल ही में अचानक उनके मन में एक विचार आया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि यह खबर बाहर कैसे आ गई क्योंकि अभी तो आइडिया शुरुआती स्तर पर ही है। हालांकि उन्होंने यह जरूर माना कि वे इस पर काम कर रहे हैं और इसे लेकर गंभीर हैं।
हिरानी के मुताबिक उनके पास तीन से चार स्क्रिप्ट्स तैयार हो रही हैं और उन्हें जल्द तय करना होगा कि पहले किस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जाए। यानी अभी यह साफ नहीं है कि दर्शकों को पहले रैंचो की कहानी आगे बढ़ती दिखेगी या मुन्ना भाई की तीसरी पारी शुरू होगी।
3 इडियट्स साल 2009 में रिलीज हुई थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। आमिर खान आर माधवन शर्मन जोशी करीना कपूर और बोमन ईरानी की शानदार अदाकारी ने इसे कल्ट का दर्जा दिलाया। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है और आज भी इसे हिंदी सिनेमा की सबसे प्रेरणादायक फिल्मों में गिना जाता है।
वहीं मुन्नाभाई एमबीबीएस का पहला भाग 2003 में आया था और इसने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद 2006 में लगे रहो मुन्नाभाई रिलीज हुई जिसने गांधीगिरी जैसे शब्द को लोकप्रिय बना दिया। संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
अब जब राजकुमार हिरानी ने दोनों फिल्मों के अगले भाग पर काम करने की पुष्टि कर दी है तो फैंस के लिए यह किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि पहले किस कहानी को पर्दे पर उतारा जाता है और क्या ये नई फिल्में भी अपने पिछले हिस्सों जैसी सफलता दोहरा पाएंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved