मनोरंजन

मल्टीस्टारर फिल्म ‘लूडो’ से राजकुमार राव और फातिमा शेख का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज 

अनुराग बसु की मल्टीस्टारर फिल्म  ‘लूडो’ से अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री फातिमा शेख का फर्स्ट लुक गुरूवार को रिलीज  हो गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव और फातिमा शेख के अलावा अभिषेक बच्चन,आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी और सान्या मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।अभिनेता राजकुमार राव ने फिल्म  से अपना लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है,जो एक मोशन पोस्टर है। इसके कैप्शन में राजकुमार राव ने लिखा-”देखिए चार खिलाड़ियों को एक ऐसे गेम में अपनी किस्मत को आजमाते हुए, जहां कुछ भी संयोग नहीं है और सब कुछ पहले से ही प्लान किया हुआ है। ‘लूडो’ जल्द नेटफ्लिक्स पर।’
फिल्म ‘लूडो’ का पोस्टर सामने आया है उसमें फातिमा सना शेख लाल रंग की ड्रसे में नजर आ रही हैं। वहीं उनकी गोद में एक बच्चा भी है। पोस्टर में राजकुमर राव थोड़े लंबे बालों में दिख रहे हैं। वहीं उन्होंने एक बैग को क्रॉस कर के टांगा हुआ है। इनके साथ पोस्ट में कुछ और लोग भी पीछे दिखाई दे रहे हैं।
वहीं  ‘दंगल’ के बाद इस फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा की जोड़ी नजर आएगी।दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार है।फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है,लेकिन  अनुराग बासु द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लूडो’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Share:

Next Post

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती ने की गृहमंत्री से  सीबीआई जांच की मांग 

Fri Jul 17 , 2020
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना पूरा हो गया हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया थी । लेकिन उनके निधन के बाद कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह जानने कि कोशिश […]