img-fluid

रुआंसी हुई राजमाता की बेटी यशोधरा ने कहा- आज से मेरी राजनीति खत्म

October 04, 2023

भोपाल। राजमाता सिंधिया की बेटी यशोधरा राजे सिंधिया की राजनीति पर विराम लग गया है। उन्होंने शिवपुरी में कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि आज से उनकी राजनीति खत्म है। भारी मन से उन्होंने कहा कि जनता की मन से सेवा की। लोगों ने उनकी राहों में विपरीत परिस्थिति भी पैदा करने की कोशिश की, लेकिन जनता की सेवा में कमी नहीं आने दी।


  • यशोधरा राजे सिंधिया राजमाता विजयाराजे सिंधिया के छोटी बेटी हैं। वे शिवपुरी से लगातार विधायक हैं और मप्र सरकार में मंत्री हैं। वे ग्वालियर से सांसद भी रही हैं। पिछले दिनों बीमारी के चलते उनके चुनाव नहीं लडऩे का मामला सामने आया है। भाजपा संगठन ने भी इसकी पुष्टि की है। इसके बाद खुद यशोधरा ने जनता के बीच कहा कि वे अब आराम करना चाहती हंैं। यानी अगला चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि मैं कंट्रोवर्सी नहीं बनाना चाहती, क्योंकि आज बीजेपी के लिए बहुत अच्छा माहौल है। कई चीजे होतीं हैं नैतिकता पर… कोरोना के बाद यदि मैं दौरे नहीं कर पा रही हूं, तो नैतिकता के आधार पर मैंने अपने अध्यक्ष को चि_ी लिखी थी।

    Share:

  • MR 10 फ्लायओवर 8 पिलर और 3 आरई वॉल पर टिकेगा डेढ़ किमी लंबा थ्री लेयर फ्लायओवर

    Wed Oct 4 , 2023
    पहली बार सामने आई एमआर-10 जंक्शन पर बनने वाले केबल सस्पेंशन ब्रिज की इमेज इंदौर, अमित जलधारी। शहर के बायपास पर बनने वाला थ्री लेयर फ्लायओवर कई मायनों में महत्वपूर्ण खूबियां लिए होगा। दूर से देखने से इसमें मुंबई के सी लिंक की झलक दिखाई देगी। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा यह केबल सस्पेंशन ब्रिज आठ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved