
नई दिल्ली । भारत और बांग्लादेश (India and Bangladesh) के रिश्तों में आए तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) गुरुवार को नई दिल्ली में स्थित बांग्लादेशी उच्चायोग (Bangladeshi High Commission) पहुंचे। दरअसल रक्षा मंत्री यहां बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे थे। राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी प्रमुख बेगम खालिदा जिया के निधन पर दुख व्यक्त किया है। वहीं उन्होंने यहां बांग्लादेश के उच्चायोग में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राजनाथ सिंह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “नई दिल्ली में बांग्लादेश के उच्चायोग का दौरा किया। पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और बांग्लादेश के लोगों के साथ हैं।”
Went to the High Commission of Bangladesh in New Delhi. Signed the Condolence Book expressing our profound sorrow at the passing of former Prime Minister and BNP Chairperson Begum Khaleda Zia. Our thoughts are with her family and the people of Bangladesh. @bdhc_delhi pic.twitter.com/AscV4ZdIUe
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 1, 2026
बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने क्या लिखा?
वहीं राजनाथ सिंह ने इस दौरान दिल्ली में बांग्लादेश के उच्चायुक्त से मुलाकात भी की। बांग्लादेशी उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि वे भारत के रक्षा मंत्री का स्वागत कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, “बांग्लादेश के उच्चायोग में माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने भारत की ओर से संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जोया को श्रद्धांजलि दी।”
Honoured to welcome HE @rajnathsingh, Hon 🇮🇳Defense Minister at @bdhc_delhi as he conveyed condolences of #India and paid homage to former 🇧🇩 Prime Minister | @bdbnp78 Chairperson (late) #BegumKhaledaZia, in Delhi.@MEAIndia @BDMOFA @BJP4India #Bangladesh pic.twitter.com/UaykG224TT
— Riaz Hamidullah (@hamidullah_riaz) January 1, 2026
जयशंकर पहुंचे थे ढाका
इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को ढाका पहुंचकर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक शोक संदेश पत्र सौंपा। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यहां पहुंचने के तुरंत बाद जयशंकर ने बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष और जिया के सबसे बड़े बेटे रहमान से मुलाकात की और जिया के निधन पर भारत की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved