img-fluid

राज्यसभा चुनावः 24 सीटों पर 18 जून को वोटिंग, देवेगौड़ा-खरगे हो रहे रिटायर

May 22, 2026

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने आज शुक्रवार को 10 राज्यों की खाली हो रही 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है. ये चुनाव 18 जून को कराए जाएंगे. अगले महीने जिन सांसदों की सीट खाली हो रही है, उसमें पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ-साथ दिग्विजय सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

अपने एक बयान में, चुनाव आयोग ने कहा कि 10 राज्यों में राज्यसभा की सीटें खाली हो रही हैं, जहां मौजूदा सांसद 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर रिटायर होंगे. सबसे अधिक 4-4 सीटें आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में खाली हो रही हैं. इसके बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान का नंबर आता है जहां 3-3 सीटों पर राज्यसभा चुनाव कराए जाने हैं.


  • इसके अलावा झारखंड में 2 सीटों पर तो और अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम में एक-एक सीट पर चुनाव कराए जाएंगे. चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई तारीखों के आधार पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून है.

    राज्यसभा से रिटायर होने वालों में पूर्व पीएम देवेगौड़ा और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे प्रमुख हैं और ये दोनों ही नेता कर्नाटक से आते हैं. दोनों नेताओं की सीट इस बार खाली हो रही है. इनके अलावा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह (राजस्थान) और जॉर्ज कुरियन (मध्य प्रदेश), पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता शक्तिसिंहजी गोविल और अन्य नाम शामिल हैं.

    Share:

  • जबलपुर में गूंजेगा रामायण का महाकाव्य, 30 और 31 मई को 'हमारे राम' का मंचन

    Fri May 22 , 2026
    आशुतोष राणा निभाएंगे रावण का किरदार जबलपुर। संस्कृत, संस्कृति और आधुनिक तकनीक के अद्भुत संगम के साथ भारत की अग्रणी थिएटर कंपनी फेलिसिटी थिएटर एक बार फिर अपने भव्य नाट्य मंचन हमारे राम के जरिए जबलपुर के दर्शकों को एक अनूठा अनुभव देने जा रही है। यह महाकाव्यात्मक नाट्य प्रस्तुति 30 और 31 मई 2026 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved