
भोपाल। राज्यसभा सांसद संपतिया उइके ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मंडला जिले में रेल सेवाओं के विस्तारीकरण के संबंध में चर्चा की। उन्होंने रेल मंत्री को बताया कि रेल सेवा न होने से जिलेवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महाराजपुर मंडला से नैनपुर तक का रेल मार्ग तैयार हो गया है। अत: जल्द ही इस मार्ग में रेल सेवा प्रारंभ की जाए। संपतिया उइके ने रेल मंत्री को सौंपे मांग पत्र में मंडला-जबलपुर, मंडला-नागपुर, जबलपुर-बिलासपुर व्हाया मंडला तथा पेंड्रा से डिंडोरी-मंडला-घंसौर-गोटेगांव नवीन रेल प्रारंभ करने की मांग की। साथ ही उन्होंने जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस को मंडला से प्रारंभ करने के लिए भी अनुरोध किया। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शीघ्र ही इन प्रस्तावों को गति देने के लिए आश्वस्त किया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved