मुंबई। राकेश रोशन (Rakesh Roshan) के डायेक्शन में बनी साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कृष 3’ (krrish 3) बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई। कृष 3 आने के बाद से ही फैंस इसके चौथे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) लीड रोल में नजर आए थे। कृष फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों को ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था। अब खबर आ रही है कि कृष 4 का निर्देशन राकेश रोशन नहीं करेंगे। हाल ही में एक निर्देशक एक इंटरव्यू में इस पर खुलकर बात की है।
View this post on Instagram
राकेश रोशन ने कहा कि उन्हें फिल्म से दूर रहने का कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा, “हमें यह कदम उठाना ही होगा। वैसे भी, इस बात की गारंटी नहीं है कि अगर मैं ‘कृष 4’ को डायरेक्ट करता हूं तो यह ब्लॉकबस्टर ही होगी। इसका उलटा भी हो सकता है।”
अब तक आ चुकी है इतनी फिल्म
डायरेक्टर राकेश रोशन ने साल 2003 में ‘कोई मिल गया’ से फ्रैंचाइजी की शुरुआत की थी। इस फिल्म के हिट होने के बाद 2006 में ‘कृष’ और 2013 में ‘कृष 3’ रिलीज हुई थी। इन सभी फिल्मों का निर्देशन राकेश रोशन ने किया और ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस ‘कृष 4’ को कौन डायरेक्ट करेगा और यह फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘वॉर 2’ में नजर आएंगे ऋतिक
ऋतिक रोशन इन दिनों वॉर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म 14 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी भी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved