नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) का फिनाले वीक पास आ रहा है। ऐसे में लोगों के बीच मुकाबला कड़ा हो रहा है और घर का माहौल भी गरमा रहा है। ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) के घर में इन दिनों बस राखी सावंत (Rakhi Sawant) छाई हुई हैं। बिग बॉस 14 में बतौर चैलेंजर घर में एंट्री करने वाली राखी सावंत घर की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं। वह अपने एंटरटेनमेंट से फैंस के दिल जीत रही हैं। शो में वह अक्सर अपने मिस्टिरियस पति रितेश के बारे में कई खुलासे कर चुकी है।
राखी सावंत ने आरोप लगाते हुए कहा कि अभिषेक अवस्थी (Abhishek Awasthi) एक ही समय पर दो लड़कियों को डेट कर रहे थे। ये बात पता चलने के बाद राखी सावंत ने उनको रंगे हाथों पकड़ लिया था। राखी सावंत ने अभिषेक अवस्थी को कैमरे के आगे चांटा भी जड़ दिया था।
इसीर बीच राखी के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अभिषेक ने राखी के सभी दावों को गलत बताया है। राखी सावंत जो भी कह रही हैं उसमें कोई सच्चाई नहीं है। अभिषेक का कहना है कि मुझे नहीं लगता है कि कोई लड़की इतनी हिम्मत वाली होगी जो राखी सावंत से लड़ाई कर सके।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved