img-fluid

Rakhi Sawant दोबारा करेंगी शादी, बताया इस बार किसे बनाएंगी हमसफर

April 02, 2021

नई दिल्ली। राखी सावंत (Rakhi Sawant) की जिंदगी अब लोगों के लिए एक पहेली बनती जा रही है। कभी वे कहती हैं कि वे शादीशुदा नहीं हैं कभी कहती हैं कि उन्होंने शादी कर ली है। अभी भी उनकी शादी को लेकर लोग कंफ्यूज हैं। अब ऐसे में राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने एक नया ही बयान दे दिया है। उन्होंने एक बार फिर शादी करने का ऐलान कर दिया है। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर वे इस बार किससे शादी करने जा रही हैं?

अभिनव नहीं इस शख्स से करेंगी शादी : बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने घर में अलग ही पहचान बनाई और उन्होंने अपने और पति रितेश के बारे में कई बड़े खुलासे भी किए थे। अब वे रितेश से ही दोबारा शादी करने की बात कह रही हैं। उनका कहना है कि वो अभी रितेश के साथ संपर्क में हैं। अब लगता है राखी अभिनव को भूल गई हैं। उन्होंने बिग बॉस 14 के घर में अभिनव शुक्ला के साथ शादी करने की भी बात कही थी। कई बार उन्होंने अभिनव के सामने प्यार का इजहार भी किया था।

पहले कहा था- खत्म कर लेंगी रिश्ता : राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में कहा था कि वो अपने पति रितेश के साथ सारे रिश्ते खत्म कर देंगी, लेकिन अब राखी अपनी बात से पलट गई हैं। अब राखी ने ईटाइम्स से बात करते हुए कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि रितेश के संपर्क में हैं और वे वीडियो कॉल पर बातें भी होती हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि रितेश हमारी शादी को लेकर अब सबके सामने बात करने के लिए तैयार हो गए हैं।

मीडिया के सामने करेंगे शादी : राखी (Rakhi Sawant) ने अपने रिश्ते पर बात करते हुए आगे कहा कि रितेश ने दोबारा शादी करने के लिए कहा है। रितेश को इस समय वीजा के सिलसिले में कानूनी दिक्कतें आ रही हैं। जैसे ही चीजें ठीक होंगी और वे भारत आएंगे तो वे राखी से दोबारा शादी करेंगे। इस बार ये शादी राखी ने मीडिया के सामने करने की बात भी कही है।

रियालिटी शो में भी आ सकती हैं नजर : इसके साथ ही राखी (Rakhi Sawant) ने कहा कि उन्हें एक बड़ा रियालिटी शो भी ऑफर हुआ है। वैसे एक्ट्रेस ने इस शो के बारे में अभी तक खुलासा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि मेकर्स से उनकी बातचीत चल रही है। राखी ने आगे कहा कि रितेश एक बिजनेसमैन हैं और जल्द ही दुनिया के सामने उनकी शादी होगी।

Share:

  • बंदूक ताने अंग्रेजी फौज ने Ajay Devgn को घेरा, सामने आया RRR से दमदार First Look

    Fri Apr 2 , 2021
    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) का आज यानी 2 अप्रैल को जन्मदिन है और इस मौके पर अजय ने अपने फैंस को तोहफा दिया है। अजय (Ajay Devgn Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी आने वाली फिल्म ‘RRR’ का पहला लुक दिखाई दे रहा है। अजय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved