मनोरंजन

बंदूक ताने अंग्रेजी फौज ने Ajay Devgn को घेरा, सामने आया RRR से दमदार First Look

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) का आज यानी 2 अप्रैल को जन्मदिन है और इस मौके पर अजय ने अपने फैंस को तोहफा दिया है। अजय (Ajay Devgn Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी आने वाली फिल्म ‘RRR’ का पहला लुक दिखाई दे रहा है। अजय देवगन फिल्म के इस लुक में बेहद दमदार नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अजय देवगन ने अपने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अजय देवगन (Ajay Devgn) को बंदूक ताने अंग्रेजों की फौज ने घेरा हुआ है। पीछे से आवाज आ रही है- लोड, ऐम, शूट। अजय के लुक से पर्दा हटता है तो दिखाई देता है कि उनके माथे से खून निकल रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय ने राजमौली (SS Rajmouli) को धन्यवाद कहा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

26 मार्च को राम चरण (Ram Charan) के जन्मदिन से एक दिन पहले फिल्म में उनके लुक को रिलीज किया गया था। रिलीज किए गए पोस्टर में केसारिया कपड़े पहने ऐक्टर के हाथ में धनुष है और वह निशाना लगा रहे हैं। राम चरण ने इस पोस्टर के साथ लिखा, ‘वीरता, सम्मान, अखंडता। एक पुरुष जिसमें ये सब है। ये मेरा सौभाग्य है कि मैं अल्लूरी सीतारामाराजू का किरदार निभा रहा हूं।

Share:

Next Post

भूल से भी इन 5 चीजों को खाली पेट न खाएं, सेहत को होगा बहुत नुकसान

Fri Apr 2 , 2021
नई दिल्ली। आप सुबह उठते के साथ खाली पेट क्या खाते या पीते हैं इसका असर आपके पूरे दिन पर देखने को मिलता है। जब भूख लगी तब जो दिल में आया वो खा लिया, इस तरह का ऐटिट्यूड आपकी सेहत को खराब कर सकता है। हम आपको खाने-पीने की ऐसी चीजों के बारे में […]