img-fluid

बोल्ड ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं रामानंद सागर की परपोती Sakshi Chopra

June 04, 2023

मुंबई (Mumbai)। लोकप्रिय टीवी सीरियल रामायण बनाने वाले रामानंद सागर की परपोती काफी चर्चा में हैं। उनका नाम साक्षी चोपड़ा है। वह अपने कलरफुल आउटफिट्स और बोल्ड अवतार को लेकर चर्चा में रहती हैं। साक्षी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने नेट की ड्रेस पहनी हुई है।



पेपराजी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साक्षी चोपड़ा का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में वह नेट की ड्रेस में अपना फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को पोनीटेल में स्टाइल किया और इस लुक के साथ हाई हील्स पहनी थीं। उनका ये वीडियो इस समय काफी चर्चा में है। साथ ही उनके लुक्स को लेकर नेटिजेंस ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया है।

नेटिजेंस ने कहा, ये उर्फी की बहन कुल्फी, एक उर्फी बर्दाश्त नहीं होती, अब दूसरी आ गई। हर कोई बनना चाहता है उर्फी, उर्फी को टक्कर देने के लिए बाजार में नया कार्टून आ गया है। जैसे कमेंट्स किए, उर्फी ने यह ड्रेस उससे पहले पहनी थी। लोग इस देश में ध्यान आकर्षित करने के लिए ये चीजें पहनते हैं, कुछ ने नाराजगी व्यक्त की है।


साक्षी चोपड़ा एक सिंगर भी हैं और अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं। उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वह रामायण के निर्माता रामानंद सागर की परपोती हैं। वह रामानंद सागर के बेटे मोती सागर की बेटी मीनाक्षी की बेटी हैं।

 

Share:

  • बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने ओडिशा ट्रेन हादसे पर जताया दुख

    Sun Jun 4 , 2023
    मुंबई (Mumbai)। ओडिशा ट्रेन हादसे (odisha train accident) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 261 हो गई है, जबकि 900 यात्री घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद बालीवुड के दिग्गज कलाकारों (veteran artists) ने सोशल मीडिया के जरिए दुख व्यक्त किया है। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया में लिखा, “इतना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved