img-fluid

महायुति से नाराज हुए रामदास आठवले, कर दी इतने मंत्री पद की डिमांड

December 15, 2024

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को महायुति सरकार (Mahayuti Goverment) के मंत्रियों (Ministers) का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के विभिन्न विधायक मंत्री पद (MLA Ministerial Post) की शपथ लेने वाले हैं। हालांकि, इस बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सहयोगी दल RPI के नेता रामदास आठवले (Ramdas Athawale) ने महायुति सरकार मंत्री पद न मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि हमें निगलेक्ट करना सही नहीं है।


केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले राज्य में एक भी मंत्री पद ना मिलने से नाराज हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी को कम से कम 2 मंत्री पद तो देना ही चाहिए था। उन्होंने कहा- “हमारी पार्टी एक बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। हमें निगलेक्ट करना सही नहीं है। एक भी सांसद ना होने के बाद भी मुझे कैबिनेट पद दिया इसके लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद कहता हूं। हम अब भी 2 मंत्री पद की मांग करते हैं।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा- “नागपुर में कैबिनेट एक्सपैंशन हो रहा है। मेरी पार्टी भी शिरडी और किसी एक जगह से लड़ना चाहती थी। कालीना की जगह दी गई लेकिन वो बीजेपी ने अपने सिंबल पर दी। लोकसभा में भी हमें जगह नहीं मिली। हमसे कहा गया कि MLC पद दिया जाएगा। ये भी कहा गया था कि कैबिनेट का विस्तार होगा तो हमें जगह दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Share:

  • कांग्रेस को उमर अब्दुल्ला ने दी नसीहत, बोले- EVM को लेकर शिकायतें करना बंद करें

    Sun Dec 15 , 2024
    डेस्क। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) ने रविवार को कांग्रेस (Congress) पार्टी को बड़ी नसीहत दे दी है। सीएम ने कांग्रेस पार्टी से कहा कि वह EVM को लेकर अपनी शिकायतें करना बंद करे और चुनाव (Election) के परिणाम स्वीकार करे। बता दें कि हाल ही में हुए कई राज्यों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved