
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश बैस (Ramesh Bais) ने बुधवार को झारखंड (Jharkhand) के नए राज्यपाल (Governor) के तौर पर शपथ (Sworn ) ली। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रवि रंजन ने बुधवार दोपहर राजभवन में बैस को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।relpost]
समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।2019 से त्रिपुरा के राज्यपाल रहे बैस मंगलवार को रांची पहुंचे थे। वह द्रौपदी मुर्मू का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल दो दिन पहले समाप्त हुआ था।
2 अगस्त 1947 को जन्में बैस ने रायपुर लोकसभा सीट से सात बार भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved