
बलिया। देश के चौदहवें राष्ट्रपति रामननाथ कोविंद को उनके कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने अनोखी बधाई दी है। उन्होंने इस अवसर पर अपने गांव में देश के महामहिम की खूबसूरत कलाकृति उकेरी है।
बांसडीह कस्बे के पास खरौनी निवासी रूपेश सिंह काशी विद्यापीठ में आर्ट के छात्र हैं। विभिन्न अवसरों पर रूपेश बालू पर आकृतियां उकेरते रहते हैं। जिसकी काफी प्रशंसा होती है। इस बार 25 जुलाई को रूपेश ने देश के राष्ट्रपति रामननाथ कोविंद के राष्ट्रपति के रूप में तीन वर्ष पूरे होने पर गांव के बाहर सफेद बालू पर आकृति बनायी है। जिसे देखने लोग जुट रहे हैं।
रूपेश ने कहा कि रामनाथ कोविंद देश के प्रथम नागरिक हैं। उन्होंने देश के सर्वोच्च पद पर सफलतापूर्वक तीन वर्ष व्यतीत किए हैं। उनके कार्यकाल में देश ने काफी प्रगति की है। समय-समय पर उन्होंने कुशल मार्गदर्शन से देश को नई दिशा दी है। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम उनके कार्यकाल को याद करें। रूपेश ने चौथे वर्ष के लिए राष्ट्रपति श्री कोविंद को शुभकामनाएं दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved