img-fluid

सडक़ पर उत्पात, पुलिस को पीटा

September 15, 2020


जनपद महू के पास घटना, फरार आरोपी की तलाश
इंदौर। पुलिस के गश्ती दल में शामिल आरक्षक के साथ एक बदमाश ने मारपीट की, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। दरअसल कुछ लोग सडक़ पर शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। जब उन्हें पुलिस जवानों ने रोका तो उलटे वे उनके साथ ही मारपीट पर उतारू हो गए।
महू थाना प्रभारी अभय नीमा के मुताबिक घटना दो दिन पूर्व की है, जब महू थाने में पदस्थ आरक्षक अरविंद धाकड़ अपने साथियों के साथ गश्त पर निकला था। उसी दौरान जनपद पंचायत के पास कुछ लोगों को उन्होंने शराब पीकर हंगामा करते देखा तो वहां से खदेडऩे का प्रयास भी किया। इस पर एक बदमाश और उसके तीन साथियों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की। दीपक ने आरक्षक अरविंद के साथ हाथापाई की। पुलिस ने जांच के बाद कपिल और उसके साथियों के खिलाफ धारा 353 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि कपिल के खिलाफ पुराने मामले भी दर्ज हैं।

Share:

  • इंदौर के प्राचीन शनि मंदिर के वरिष्ठ पंडित ओमप्रकाश तिवारी का निधन

    Tue Sep 15 , 2020
    इंदौर। जूनी इंदौर स्थित प्राचीनतम शनि मंदिर के वरिष्ठ पंडित ओमप्रकाश तिवारी का अल्प बीमारी के बाद आज ब्रह्ममुहूर्त में निधन हो गया। आप पंडित मधुसूदन तिवारी के बड़े भाई, सचिन तिवारी के पिताजी व राजेन्द्र तिवारी, पंडित भोलेश व भजन गायक मनीष तिवारी के चाचाजी थे। अंतिम यात्रा शनि मंदिर से निकल कर जूनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved