img-fluid

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ 40 भाषाओं में रिलीज होगी

October 12, 2026

डेस्क: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पार्ट 1 की रिलीज़ को अब एक महीना से भी कम वक्त बचा है. फिल्म दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. दर्शकों को इस फिल्म का लंबे वक्त से इंतज़ार है. ट्रेलर, टीजर और तमाम पोस्टर्स ने पहले ही फिल्म के बज़ को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. सिर्फ भारत ही नहीं, मेकर्स इस फिल्म को पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहे हैं. यही वजह है कि इसे करीब 40 भाषाओं में डब वर्जन के साथ रिलीज़ किए जाने की बात सामने आ रही है.

बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया है कि प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और उनकी टीम रामायण को बड़े पैमाने पर रिलीज़ करने की तैयारी में हैं. मेकर्स चाहते हैं कि उनकी ये फिल्म भारत की सबसे बड़ी रिलीज़ के तौर पर दुनियाभर में पेश की जाए. अपने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए टीम लंबे वक्त से काम भी कर रही है. सिनेमाकॉन 2026 और सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म के प्रमोशन की वजह भी यही थी. सोर्स ने बताया कि सोनी पिक्चर्स को इंटरनेशनल डिस्ट्रिब्यूशन के लिए चुनना भी इसी प्लानिंग का एक हिस्सा है.


  • रिपोर्ट में कहा गया है, “फिल्म पूरी दुनिया तक पहुंचे और उन्हें आकर्षित करे, इसके ‘रामायण’ को लगभग 40 भाषाओं में डब किया गया है. इसका नतीजा ये होगा कि सबटाइटल पर निर्भर रहने की बजाय, दर्शक फिल्म को उस भाषा में देख पाएंगे, जिसे वो समझते हैं. ये पहली बार है कि किसी भारतीय फिल्म को इस बड़े पैमाने पर डब किया गया है. फिल्म कौन-सी भाषाओं में डब की गई है, इसकी पूरी लिस्ट एक या दो हफ्ते में जारी कर दी जाएगी.”

    ‘रामायण’ दो पार्ट में बन रही है. पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज़ होगा. वहीं इसका दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज़ किया जाएगा. रणबीर कपूर इसमें भगवान राम, साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्म और अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नज़र आने वाले हैं. इन मुख्य किरदारों के अलावा भी कई अहम रोल में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. एआर रहमान और हैंस जिमर ने इसमें संगीत दिया है. 20 अक्टूबर से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी.

    Share:

  • नर्मदा संरक्षण से पर्यावरण तक, सराहे गए प्रयास

    Mon Oct 12 , 2026
    पद्मश्री उमा शंकर पाण्डेय ने किया डुमना पार्क और कठोंदा के प्लांटों का निरीक्षण जबलपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पद्मश्री से सम्मानित जल योद्धा उमा शंकर पाण्डेय ने जबलपुर प्रवास के दौरान नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डुमना नेचर पार्क में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved