मुंबई (Mumbai) । बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ हाल ही में पर्दे पर आई है। इससे पहले रिलीज हुई फिल्मों के गानों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
फिल्म लव रंजन की होने के कारण साधारण प्रेम कहानी देखना संभव नहीं है। मिक्की और टिन्नी छुट्टियों का आनंद लेने के बाद घर लौटते हैं। इसके बाद वे शादी करने का फैसला करते हैं। जब सब कुछ ठीक चल रहा होता है, तो टिन्नी अलग होना चाहती है। वह उसके लिए मिकी को बुलाती है, लेकिन क्या ये सच में टूट जाते हैं? क्या वे शादी करते हैं? मिकी परिवार को क्या बताएगा, इस बारे में कई सवालों के जवाब पाने के लिए दर्शकों को फिल्म देखने जाना होगा।
View this post on Instagram
फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में लव रंजन का निर्देशन देखने लायक है। आप को बता दे कि ये फिल्म अपने पुराने अंदाज में ही है। रणबीर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह कमाल के अभिनेता हैं। फिल्म के कुछ सीन देखने के दौरान दर्शकों को ‘ये जवानी है दीवानी’ के रणबीर कपूर की याद दिलाएगी। श्रद्धा कपूर ने अपनी बोल्डनेस और क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लिया है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved