img-fluid

रंगपंचमी पर खौफनाक हरकत: भोपाल में युवती की कार पर रंग में मिलाकर फेंका एसिड, पानी डालते ही उखड़ गया पेंट

March 10, 2026

भोपाल । MP की राजधानी भोपाल (Bhopal) में रंगपंचमी (Rangpanchami) के दिन एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक युवती की कार (Car) पर रंग (Colour) में एसिड (acid) मिलाकर फेंक दिया गया, जिससे कार का पेंट बुरी तरह जल गया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ऐशबाग थाना प्रभारी संदीप पंवार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अभिरुचि परिसर में रहने वाली 24 साल की शिकायतकर्ता युवती एक प्राइवेट कंपनी के एचआर विभाग में काम करती है. रविवार को युवती बाहर गई थी और अपनी कार को घर के बाहर ही पार्क कर दिया था. शाम को युवती जब वापस अपने घर आई तो देखा कि कार पर रंग के छींटे पड़े हुए हैं.


  • पानी डाला तो निकलने लगा पेंट
    शुरुआत में उसे यह सामान्य लगा लेकिन जब उसने कार पर पानी डालकर रंग निकालने की कोशिश की तो पाया कि पानी डालने के बाद कार का पेंट निकलना शुरू हो गया है और रंग वाली जगह से पेंट की पपड़ी निकल गई. पानी साफ करने के बाद युवती ने देखा कि कार पर लगा यह सिर्फ रंग नहीं, बल्कि एसिड जैसा कोई बेहद ज्वलनशील पदार्थ है जिसे रंग के साथ मिलाकर कार पर डाला गया है. इसके बाद पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज की गई.

    पुलिस और सीसीटीवी की मदद
    पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से युवती बेहद डरी हुई है. उसकी शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज ट्रेस किए जा रहे हैं. प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि यह घटना जानबूझकर की गई है, इसलिए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

    Share:

  • इजरायल-ईरान युद्ध पर बोले UAE के पूर्व राजदूत, कहा-PM मोदी की एक कॉल से खत्म हो सकती है जंग

    Tue Mar 10 , 2026
    नई दिल्ली.ईरान (Iran) और इजरायल (Israel) में जबरदस्त तनाव है. दोनों एक-दूसरे पर मिसाइलें (missiles) दाग रहे हैं. ड्रोन से हमले कर रहे हैं. दोनों के इस तनाव ने मिडिल ईस्ट में संकट खड़ा कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, इराक, कुवैत समेत कई देशों में मिसाइलों और ड्रोन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved